'तलाक लो और पति के पैसे पर ऐश करो', यूजर के कमेंट पर मलाइका का करारा जवाब
हुआ यूं कि मलाइका अरोड़ा खान की एक तस्वीर मुंबई के एक फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें मलाइका शॉर्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को अकसर ही सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से ट्रोल किया जाता है। ऐसा ही एक मामला मलाइका अरोड़ा खान के साथ भी हुआ जब एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। शुरू में बॉलीवुड अदाकारा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बाद में उन्होंने यूजर को करारा जवाब दिया। पूरा मामला इंस्ट्राग्राम अकाउंट में पोस्ट एक तस्वीर से जुड़ा हुआ है।

मलाइका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दिया जवाब
हुआ यूं कि मलाइका अरोड़ा खान की एक तस्वीर मुंबई के एक फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें मलाइका शॉर्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने जमकर तारीफ की, हालांकि कुछ यूजर ने मलाइका को ट्रोल करने की भी कोशिश की। इसमें एक यूजर ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए तलाक में मिले पैसों से ऐश करने का आरोप लगाया। फील गुड फैब्रिक नाम के यूजर ने इस तरह के कमेंट करते हुए कहा कि इनकी जिंदगी अब सिर्फ छोटे कपड़े पहनने, जिम जाने और छुट्टियां मनाने के लिए रह गई है। क्या आपको सच में कोई काम है... या केवल पति से मिले पैसे पर ऐश कर रही हो..।

यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश
यूजर के इस कमेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी उसे करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह की बातचीत में शामिल नहीं होती हूं क्योंकि यह मेरी गरिमा के खिलाफ है, लेकिन मुझे सिर्फ इसलिए ऐसा करना पड़ रहा क्योंकि मुझ पर बकवास करने से पहले तुम्हें अपने वास्तविक तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए। वो भी तब जबकि मेरे बारे में तुम कुछ नहीं जानते हो। मलाइका ने आगे लिखा कि मैं गंभीरता से तुमको सुझाव देना चाहती हूं कि अपने समय के साथ तुम्हें कुछ करना चाहिए क्योंकि तुम्हारे पास साफ तौर पर जीवन में कुछ भी बेहतर नहीं है।

मलाइका-अरबाज हो चुके हैं अलग
बता दें कि मलाइका अरोड़ा खान अपने पति अरबाज खान से अलग हो गई हैं और हाल ही में उन्होंने अरबाज खान से आधिकारिक तौर पर तलाक भी ले लिया है। मलाइका और अरबाज की मुलाकात एक एड शूटिंग के दौरान हुई थी जिसके बाद उन्होंने 1998 में शादी कर ली। अब जाकर दोनों ने एक-दूसरे तलाक लिया है। बावजूद इसके बाद कई बार मलाइका और अरबाज मिलते नजर आते हैं। हालांकि मलाइका और अरबाज के अलग होने को लेकर ही यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी जोरदार जवाब उसे दिया।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on












Click it and Unblock the Notifications