बंगाल की खाड़ी में भारत, यूएस, जापान ऑस्ट्रेलिया की नेवी कर रही हैं युद्ध अभ्यास, सहमा हुआ है चीन
नई दिल्ली। एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 3 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में 'मालाबार अभ्यास' चल रहा है, जिसमें भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास भारत-प्रशांत क्षेत्र के सभी देशों को सुरक्षित महसूस कराता है। भारतीय नौसेना ने बताया कि इंडियन नेवी, यूनाइटेड स्टेट्स नेवी, जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स, और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी 24 वीं मालाबार नौसेना अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
क्वाड के चारों सदस्य देशों की बंगाल की खाड़ी में नौसेनाओं की मौजूदगी देखकर दंबगई दिखाने वाले चीन की सुर ठंडे होते नजर आने लगे हैं। चीन मालाबार नौसेना अभ्यास पर उम्मीद जतायी कि भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का चतुष्पक्षीय मालाबार अभ्यास क्षेत्रीय शांति एवं स्थायित्व के विरूद्ध नहीं बल्कि उसके अनुकूल होगा। चीन को मालाबार अभ्यास के उद्देश्य के बारे में संदेह है, क्योंकि वह महसूस करता है कि यह वार्षिक अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसके प्रभाव को नियंत्रित करने का प्रयास है।
Jammu and Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
6 नवंबर को होगी भारत-चीन के बीच 8वें दौर की सैन्य वार्ता
भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद बना हुआ है। दोनों देशों की तरफ से कई बार इस विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य वार्ता हुई लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला। अब दोनों देशों के बीच 8वें दौर की सैन्य वार्ता होने जा रही है जो 6 नवंबर को होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात कीर जानकारी दी है। इस वार्ता में मुख्य तौर पर यह पक्ष रखा जाएगा कि दोनों सेनाएं मई 2020 से पहले वाली स्थिति में लौटने की शुरूआत करें।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है और ऐसे में इस वार्ता में इसका फैसला किया जा सकता है कि एलएसी पर डटी रहेंगी या वापस अपनी स्थिति पर जाएंगी। इसके अलावा इस बैठक में 6वें और 7वें दौर की बातचीत में जिन बातों पर सहमति बनी थी, उनपर भी समीक्षा होगी। जो पॉजिटिव प्वाइंट है वो ये है कि इस वार्ता के बाद दोनों सेनाओं की तरफ से संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।