संक्रांति को चढ़ा सियासी रंग, खाइये मोदी के मंत्रियों की दावतें

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) नरेन्द्र मोदी सरकार के केन्द्र में सत्तासीन होने का एक बड़ा असर यह दिखा कि राजधानी में चूडा-दही खाने की उऩके दो मंत्रियों ने भव्य दावतें आयोजित कीं।

Makar Sakranti gets political overtones in Delhi

मकर सक्रांति के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान के आवास पर आयोजित ‘'चूड़ा दही भोज'' में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राम विलास पासवान, उनके परिजनों सहित वहां उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बहुत से नेता और पासवान के समर्थक भी थे।

दरअसल मकर सक्रांति पर कार्यक्रम कल से ही राजधानी में चल रहे हैं। कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडु के आवास पर आयोजित 'सक्रांति मिलन' में भाग लिया और मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि यह पवित्र त्‍यौहार प्रकृति और सूर्य की गति से जुड़ा है और देश के विभिन्‍न हिस्‍से में अनेक प्रकार से मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के नेल्‍लोर से आयी शेख नादिया द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्‍तुति‍ भी देखी । इस अवसर वेंकैया नायडु ने कहा कि भारत अनेक समृद्ध सांस्‍कृतिक परंपराओं का एक केन्‍द्र है, जिसके पोषण और संरक्षण की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने संक्रांति के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

नायडु द्वारा आयोजित संक्रांति मिलन में लगभग 25 केन्‍द्रीय मंत्रियों, दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल श्री नजीब जंग, उपाध्‍यक्ष श्री थम्‍बी दूरई, श्री एल. के. आडवाणी, श्री अमित शाह, विभिन्‍न राजनीतिक दल के नेताओं और दिल्‍ली के कई अन्‍य गणमान्‍य लोगों ने भाग लिया।

संक्रांति मिलन में भाग लेने वाले मंत्रियों में श्रीमती सुषमा स्‍वराज, श्री अरुण जेटली, श्री सुरेश प्रभु, डा. हर्ष वर्धन शामिल हैं। श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, श्री राजीव शुक्‍ल और श्री प्रफुल्‍ल पटेल इस आयोजन में भाग लेने वाले अन्‍य दलों के नेताओं में शामिल थे।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त श्री संपत, लोकसभा के महासचिव श्री अनूप मिश्र, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव श्री नृपेन्‍द्र मिश्र, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजित डोभाल, नीति आयोग के सदस्‍य डा. सारस्‍वत और केन्‍द्र सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भी मिलन में हिस्‍सा लिया।

उधर,पटना में आज मकर सक्रांति के मौके पर चूड़ा-दही खाने के बहाने जदयू और राजद की दोस्‍ती बढ़ी। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर कई नेताओं को अपने घर भोज पर आमंत्रित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कई अन्य नेता इस आयोजन में पहुंचे लेकिन पूर्व सीएम नीतीश कुमार नहीं आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+