ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस एक्सीडेंट में 10 की मौत

ओडिशा में बीती रात एक बस हादसे का शिकार हो गई है। इस बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

ओडिशा में बीती रात भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बस हादसे का शिकार हो गई है। इस एक्सिडेंट में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज बरहमपुर मेंभर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक एक्सिडेंट की वजह साफ नहीं हो सकी है।

ACCIDENT

हादसे पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने मृतको के परिजनों को 3-3 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

गंजम के डीएम दिब्य ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों के बीच आपस में टक्कर हुई थी, जिसमे 10 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है। हम घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बरहमपुर में एक लोकल मिनी बस और ओएसआरटीसी की बस के बीच टक्कर हो गई थी। दोनों बसें आमने-सामने से टकरा गईं, जिसकी वजह से तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अुसार इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई है।

ये लोग बरहमपुर में परिवार की दूल्हन को छोड़ने के लिए जा रहे थे। शादी के बाद परिवार बस से लौट रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही बस ने इसे टक्कर मार दी, जिसकी वजह से मिनी बस पलट गई।

इस हादसे में मरने वालों में चार महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनो को 3-3- लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा तो घायलों को 30-30 हजार रुपए की मदद की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+