लखनऊ के शहीद पथ पर बड़ा सड़क हादसा, ड्राइवर की झुलसकर मौत

लखनऊ। लखनऊ के शहीद पथ पर आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां विभूतिखंड क्षेत्र में शहीद पथ पर एक खड़े ट्रेलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि गाड़ी में अचानक से आग लग गई, जिसमें ड्राइवर की झुलसकर की मौत हो गई जबकि कंडक्टर बुरी तरह से घायल हो गया है। आपको बता दें कि जो ट्रक ट्रेलर से टकराया उसमे सरसो का तेल भरा हुआ था। जोकि पूरी सड़क पर फैल गया है जिससे अन्य गाड़ियों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार टेलर हाईवे पर चढ़ रहा था, लेकिन पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने अपनी गाड़ी पर संतुलन खो दिया और टेलर से टकरा गया ट्रक में सरसो का तेल भरा होने की वजह से इसमे भीषण आग लग गई, जिसमे ड्राइवर की झुलसकर मौत हो गई। मृतक का नाम खालिद खान है वह राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ तहसील का रहने वाला था। जबकि दूसरा व्यक्ति इस हादसे में बच गया उसका नाम नोमान खान और वह भी अलवर रामगढ़ का रहने वाला था।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी शहीद पथ पर बड़ा हादसा हुआ था, उसमे भी चलती गाड़ी में आग लग गई थी, जिसमे दो लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि शहीद पथ फैजाबाद रोड से कानपुर रोड को जोड़ता है, जिसपर गाड़ियां काफी तेज रफ्तार से चलती हैं, जिसकी वजह से अक्सर यहां हादसे होते हैं

इसे भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने की संतों को भारत रत्न देने की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+