सुरक्षाबलों की चौकसी से पुलवामा में टला बड़ा IED ब्‍लास्‍ट, बरामद कार पर स्‍कूटर की नंबर प्‍लेट

पुलवामा। गुरुवार को सेना, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और पुलवामा पुलिस को सही समय पर मिली इंटेलीजेंस और तुरंत लिए गए एक्शन की वजह से एक बड़ा आईईडी ब्‍लास्‍ट टल गया। कश्‍मीर जोन पुलिस की तरफ से गुरुवार की सुबह इस बात की जानकारी दी गई है। पुलिस को देर रात इंटेलीजेंस मिली थी कि आतंकी विस्‍फोटक से लदी कार के साथ पुलवामा की तरफ बढ़ रहे है।

pulwama-150.jpg

आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच कई राउंड फायरिंग

इंटेलीजेंस मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की कई टीम के साथ पुलिस ने सभी संभावित रास्‍तों को कवर किया। सुरक्षाबल सड़क से अलग किसी सुरक्षित जगह पर थे। इसके बाद संदिग्‍धा वाहन आया और कुछ राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद आतंकी कार को अंधेरे में छोड़कर भाग गए। गाड़ी की जांच में पता लगा कि गाड़ी की पिछली सीट पर ड्रम में भारी विस्‍फोटक था। आसपास के घरों से लोगों को निकाला गया और फिर बॉम्‍ब डिस्‍पोजल टीम ने गाड़ी को विस्‍फोट से उड़ा दिया। पुलिस के मुताबिक अगर गाड़ी को जरा भी मूव कराया जाता तो बड़ा ब्‍लास्‍ट हो सकता था। पुलवामा पुलिस ने बताया है कि गाड़ी पर जो नंबर प्‍लेट लगी है वह स्‍कूटर की है और यह कठुआ जिले में रजिस्‍टर है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir में टला बड़ा आतंकी हमला, सेना ने कार में रखे IED को किया डिफ्यूज | वनइंडिया हिंदी

    पिछले दिनों ज्‍वॉइन्‍ट टीम पर हुआ था हमला

    यह घटना ऐसे समय में हुई है जब आतंकियों ने जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ की एक टीम पर पिछले दिनों पुलवामा में हमला किया था। पिछले हफ्ते हुए उस हमले में दो जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने उस समय फायरिंग शुरू कर दी थी जब दक्षिण कश्‍मीर में सुरक्षा बल गश्‍त कर रहे थे। पुलवामा के पेरचू ब्रिज के करीब सुरक्षाबलों की ज्‍वॉइन्‍ट टीम पर फायरिंग की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+