यूपी: आगरा स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, जिसे काफी देर की मशक्कत के बाद बुझा लिया गया। जानकारी के अनुसार यह आग सिकंदरा इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में लगी है। आग की लपटे कई मीटर ऊपर तक देखी जा सकती हैं। केमिकल फैक्ट्री से उठती आग की लपटों और काले धुएं के गुबार को काफी दूर तक देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई है, साथ ही पुलिस की टीम लोगों को घटनास्थल से दूर रखने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Agra Fire: Chemical Factory में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | वनइंडिया हिंदी
    fire

    आग इतनी भीषण थी कि इसपर काबू पाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी। दर्जनों दमकल की गाड़ियां भी आग पर काबू पाने में विफल रहीं, जिसके बाद सेना की मदद लेनी पड़ी। काफी लंबी मशक्कत के बाद आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह से इलाके में दहशत का माहौल था, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+