ब्राजील के 200 साल पुराने संग्रहालय में भीषण आग, 12000 साल पुरानी फॉसिल जलकर खाक
रियो डी जनेरिया। ब्राजील में 12000 साल पुराना फॉसिल यानि संरक्षित मानव कंकाल जलकर राख हो गया। दरअसल ब्राजील के 200 साल पुराने म्यूजियम में आग लग गई, जिसमें कई अहम संरक्षित चीजें, ऐतिहासिक वस्तुएं जलकर स्वाहा हो गई। बीबीसी के अनुसार इस आग में करोड़ो रुपए चीजें जल गई हैं। खुद ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने ट्वीट करके कहा कि ब्राजीलियाई लोगों के लिए आज का दिन काफी दुखद है, हमारे इतिहास की सबसे बहुमूल्य इमारत में आग लग गई है, इस आग में हुए नुकसान की कीमत को आंका नहीं जा सकता है।
आपको बता दें कि ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में यह राष्ट्रीय संग्रहालय स्थित है, जहां भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने में कई दमकल कर्मी लगे हुए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है। इसी वर्ष यह संग्रहालय 200 साल का हो गया था। ब्राजील टीवी ने ग्लोबो को दिए साक्षात्कार में संग्राहलय के निदेश ने इस घटना पर दुख जताते हुए इस सांस्कृतिक त्रासदी बताया है। इस संग्रहाल में मिस्र की कई कलाकृतियां और तमाम देशों से जुड़ी बेशकीमती वस्तुएं रखी थी।
संग्रहालय में प्राकृति इतिहास संग्रह में डायनासोर की हड्डियां और एक महिला का 12000 साल पुराना कंकाल शामिल है, जोकि लैटिन अमेरिका में पाया गया अबतक का सबसे पुराना कंकाल है। इस कंगाल का नाम लूसिया है, जोकि इस आग में जलकर खाक हो गई। संग्रहालय के निदेशक ने बताया कि मानव सभ्यता में जो भी रूचि रखत है उसके लिए लूसिया का नुकसान बहुत बड़ा नुकसान है
इसे भी पढ़ें- इस तरह से धमाके के साथ जलकर गिरा मिग 27 फाइटर प्लेन, तस्वीरों में देखिए पूरी घटना