मुंबई के चेंबूर में भारी बारिश से बड़ा हादसा, 11 की मौत
नई दिल्ली 18 जुलाई। मुंबई के चेंबूर स्थित भरत नगर में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां 11 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन से बस्ती के कुछ घरों की दीवार टूट गई, जिसमे 11 लोगों के मारे जाने की खबर। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव की टीम काम कर रही है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार हादसा रात तकरीबन 1 बजे केपास हुआ, जहां लगातार बरिश की वजह से एक पेड़ घर की दीवार पर गिर गया और इसमे कई लोग दब गए। मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है और मलबे में फंसे और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से राहत और बचाव काम में काफी दिक्कत हो रही है। राहत और बचाव के कार्य में एनडीआरएफ की टीम जुटी है। अभी तक 16 लोगों को चेंबूर में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उधर मुंबई के ही विक्रोली में भी एक हादसा सामने आया है जहां भी भारी बारिश के चलते हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।
मुंबई के कई इलाकों में बारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को कहीं जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बीती रात से ही मुंबई में जबरदस्त बारिश हो रही है। आलम यह है कि सड़क पर गाड़ियों के टायर तक पानी में डूब गए हैं। भारी बारिश की वजह से रेल सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मुंबई का सायन रेलवे ट्रैक भारी बारिश की वजह से पानी में डूब गया है। रेलवे ट्रैक पर घुटनों तक पानी भरा है।












Click it and Unblock the Notifications