भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान नाव डूबी, 11 लोगों की मौत, जांच के आदेश

Recommended Video

    Bhopal Boat Accident का दर्दनाक वीडियो,10 Seconds में ऐसे पलट गई Boat| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां गणेश विसर्जन के दौरान नाव डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा आज सुबह खटलापुरा घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान हुआ। अभी तक कुल 11 लोगों के शव को बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार नाव में कुल 19 लोग सवार थे, जिसमे से 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर गोताखोर और लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। कमलनाथ ने कहा कि मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है, इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Accident

    दरअसल पिपलानी इलाके में चल रहे समारोह के बाद लोग एक बड़ी सी गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए छोटे से तालाब पर पहुंचे थे, जहां पर मूर्ति को क्रेन के सहारे तालाब में विसर्जित किया जा रहा था। लेकिन इस दौरान नाव का संतुलन बिगड़ जाने की वजह से नाव पलट गई और इसमे कई लोग डूब गए। नाव में सवार 16 लोग डूब गए, जिसमे से 5 लोग तैरकर तालाब के घाट पर आ गए, जबकि 11 लोग डूब गए, जिनके शव को बाहर निकाल लिया गया है।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव का काम शूरू किया गया। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने इस हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मदद दी जाएगी, साथ ही इस पूरे हादसे की जांच कराई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+