आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हुए सड़क हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक
हैदराबाद, 27 मार्च। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बीती रात हुए भयानक सड़क हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'यह जानकर व्यथित हूं कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

बता दें कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बीती रात एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमे 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। तिरुपति के एसपी ने बताया कियह हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बस गहरी खाई में गिर गई। हादसा बाकपेटामें तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
Recommended Video
रिपोर्ट के अनुसार यह एक प्राइवेट बस थी जिसमे 52 बाराती सवार थे। ये लोग धर्मवरम से अनंतपुर जिले के गारी गांव में जा रहे थे जोकि चित्तूर में स्थित है। बस घाट रोड से जब आगे की ओर जा रही थी इस दौरान अदुपुटप्पी के पास यह हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और राहत व बचाव का काम शुरू किया। फायर विभाग की टीम भी घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम कर रही है। लेकिन देर रात हुए हादसे की वजह से रात में अंधेरे की वजह से राहत व बचाव का कार्य बाधित रहा था। जिसे चलते सुबह भी इस अभियान को चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications