नारायण साईं के खिलाफ अहम गवाह को मारी गयी गोली, हालत नाजुक

पानीपत। आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ अहम गवाह महेंद्र चावला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। महेंद्र चावला ने ही सबसे पहले नारायण साईं के खिलाफ अपना मोर्चा खोला था। चावला ने इससे पहले भी कई बार कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

narayan sai

महेंद्र चावला को दो बाईकसवारों ने दो गोली मारी है। एक गोली उनके पेट पर जबकि दूसरी गोली उनकी छाती पर लगी है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच मे जुटी है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ महेंद्र चावला ने आगे आकर कई खुलासे किये थे। उन्होंने आश्रम के भीतर तंत्र-मंत्र के नाम पर जो धांधली हो रही है उसके खिलाफ उन्होंने मीडिया में आकर बोला था। गौरतलब है कि नारायण साईं के खिलाफ यौन शोषण सहित कई आरोप लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+