पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने को बीच में आई नौकरानी, हुआ ये हाल
नई दिल्ली। बेंगलुरु के राजाजीनगर में एक घरेलू नौकरानी को एक पति पत्नी के झगड़े में पड़ना भारी पड़ गया। दरअसल वह जिस घर में काम कर रही थी वहां पति पत्नी के बीच गंभीर झगड़ा हो गया। पति मिलन परिख अचानक पत्नी तेजल पारिख के साथ मारपीट करने लगा। घर में काम करने वाली 21 साल की रैना बेगम ने जब ये सब देखा तो वह मिलन को ऐसा करने से रोकने लगी लेकिन इसके बाद मिलन ने उसपर ही हमला कर दिया और उसपर सेल्फ डिफेंस में प्रयोग किया जाने वाला पेपर स्प्रे मार दिया।

तेजल ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
असल में हिंसा का शिकार हो रही तेजल ने मिलन पर मारने के लिए स्प्रे उठाया था और मिलन ने तेजल से छीनकर वह स्प्रे रैना पर मार दिया। रैना जलन से छटपटाने लगी। इस समय रैना अस्पताल में हैं और कपल के परिवार ने घटना को स्वीकार किया है। तेजल ने पति मिलने के खिलाफ मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने मिलन के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।

बाप ने पीट पीटकर ली बच्ची की जान
ये कोई पहला मामला नहीं है पहले भी घरेलू हिंसा और इसके चलते हत्या के मामले आते रहे हैं। इसी माह तमिलनाडु के तिरुनेलवेली गांव में एक शराबी पिता ने अपनी ही 7 साल की बच्ची को पीट पीटकर मार डाला। बच्ची का दोष सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता को अपनी मां के साथ मारपीट करने से रोक रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता 37 साल के एस कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस अपराध को छुपाने की आरोपी उसकी पत्नी नीलावति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बच्ची को उठाकर जमीन पर पटका
बच्ची को उठाकर बुरी तरह जमीन पर पटका बच्ची जब मार खाती अपनी मां को बचाने के लिए आगे आई तो उसके पिता कैलाश को बहुत अधिक गुस्सा आ गया और उसने बच्ची के साथ बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी। उसने बच्ची को उठाकर बुरी तरह जमीन पर पटका तो बच्ची को गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। पति पत्नी भागकर बच्ची को अस्पताल ले गए तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वे घबराकर बच्ची के शव को तुरंत घर ले आए और हत्या की बात को छुपाने का प्रयास करने लगे। वे लड़की के छत से गिरकर मरने का दावा करने लगे।
यह भी पढ़ें- कैदी की हत्या के मामले में 11 पूर्व पुलिसकर्मियों समेत 13 लोगों को उम्रकैद
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications