बहुत हो गई 'मन की बात' अब करो 'मणिपुर की बात', पीएम मोदी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, कांग्रेस ने भी साधा निशाना

Mahua Moitra On Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 102वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी से लेकर चक्रवात बिपरजॉय, आपदा प्रबंधन , टीबी मुक्त भारत जैसे अहम मुद्दों पर बात कीं। अमेरिका जाने के चलते पीएम मोदी को इसबार एक सप्ताह पहले इस कार्यक्रम को संबोधित करना पड़ा। लेकिन इन सबके बीच अब विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। टीएमसी की दिग्गज नेता महुआ मोइत्रा और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।

बहुत हो गई 'मन की बात' अब करो 'मणिपुर की बात': महुआ मोइत्रा
टीएमसी की फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मन की बात बहुत हो गई अब मणिपुर की बात कीजिए। इससे पहले भी महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह कैसे चुप रह सकते हैं जबकि मणिपुर जल रहा है। उत्तर-पूर्व को लेकर बीजेपी नेता हमेशा बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन यहां लगी आग पर कुछ नहीं बोलेंगे। शर्मनाक, बेहद शर्मनाक।

Pm Modi Mann Ki Baat Mahua moitra

पूरी तरह से मानव निर्मित आपदा पर चुप है पीएम मोदी: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मन की बात को लेकर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की "आपदा प्रबंधन में महान क्षमताओं" के लिए खुद की पीठ थपथपाई, लेकिन मणिपुर के सामने "पूरी तरह से मानव निर्मित" मानवीय आपदा पर चुप रहे। फिर भी उनकी ओर से शांति की कोई अपील नहीं की गई है।

मन की बात में पीएम मोदी ने इमरजेंसी को बताया काला दिन
पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है, Mother of Democracy है। हम अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं, इसलिए हम 25 जून को भी कभी भुला नहीं सकते। यह वही दिन है जब हमारे देश पर Emergency थोपी गई थी। यह भारत के इतिहास का काला दौर था। पीएम ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान लोगों को जिस तरह से यात्नाएं दी गईं। इसे याद कर मेरा भी मन सिहर जाता है।

भारत ने 2025 तक टी.बी मुक्त भारत का संकल्प लिया है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने 2025 तक टी.बी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। एक समय था जब टी.बी. का पता चलने के बाद परिवार के लोग ही दूर हो जाते थे, लेकिन ये आज का समय है, जब टी.बी. के मरीज को परिवार का सदस्य बनाकर उनकी मदद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+