Mahua Moitra Net Worth: आखिर कितनी संपत्ति की मालकिन हैं महुआ मोइत्रा, कहां से करती हैं कमाई

Mahua Moitra Net Worth: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। तृणमूल कांग्रेस ने महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। जिसके बाद से महुआ मोइत्रा चर्चाओं में आ गई हैं।

पिछले कुछ वक्त से महुआ मोइत्रा पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों का सामना कर रही हैं। उनकी सांसदी भी रद्द कर दी गई थी। महुआ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं कि वो कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

Mahua Moitra

myneta.info के मुताबिक महुआ मोइत्रा की कुल संपत्ति Rs 2,64,95,250 (2 करोड़) रुपये की है, जबकि उन पर Rs 6,71,138 (6 लाख) की देनदारी है। सबसे अच्छी बात ये है कि महुआ के ऊपर 2019 लोकसभा चुनाव तक कोई क्रिमिनल केस नहीं था।

2019 के हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 9 लाख रुपये की एक स्कॉर्पियो कार है, जो 2016 की मॉडल है। उनके पास Rs 1,10,68,000 की होरी, सोने-चांदी की ज्वेलरी है। जिसका खुलासा उन्होंने चुनावी हलफनामे में किया था। महुआ के पास किसी तरह की जमीन नहीं है।

पति से हो चुका है तलाक
महुआ मोइत्रा ने डेनमार्क के रहने वाले एक फाइनेंसर लॉर्स ब्रॉर्सन से शादी की थी। हालांकि उनका रिश्ता काफी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। उन्होंने आधिकारिक तौर पर एक दूसरे को तलाक दे दिया और महुआ पूरी तरह से भारत में शिफ्ट हो गईं। महुआ का नाम जय अनंत देहद्राई के साथ भी जुड़ा था, हालांकि वो दोनों अलग हो चुके हैं। महुआ ने उन पर केस भी कर रखा है।

बड़ी कंपनी में कर चुकी हैं नौकरी
महुआ ने पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी जेपी मॉर्गन चेज में नौकरी की। वो काफी अच्छे पद तक पहुंच गई थीं। वहां पर उनकी सैलरी करोड़ों में बताई जा रही थी। हालांकि वहां से उनका मोहभंग हो गया और फिर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया।

पहले थीं कांग्रेस में
महुआ ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वो 2009 में उसमें शामिल हुईं। हालांकि एक साल बाद उनका मन पार्टी से उठ गया और उन्होंने उसे छोड़ दिया। इसके बाद 2010 में उन्होंने टीएमसी में जाने का फैसला किया। पहले वो विधायक बनीं, फिर 2019 में वो लोकसभा पहुंच गईं। हालांकि अब उनके ऊपर पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने के आरोप लगे हैं। ऐसे में उनका पूरा करियर बर्बाद हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+