Mahua Moitra Adani पर फिर से बरसीं, एजेंसियों को 'टोपी पहनाने' का आरोप, जानिए क्या कहा ?

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी पर फिर हमला बोला है। उन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आलोक में अडाणी पर जांच एजेंसियों को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया।

mahua moitra adani

Recommended Video

      Gautam Adani पर फिर बरसीं Mahua Moitra, जानिए क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

      तृणमूल कांग्रेस की सांसद Mahua Moitra Adani पर लगातार तीखे हमले कर रही हैं। एक बार फिर उन्होंने अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महुआ ने अडाणी पर जांच एजेंसी को अंधेरे में रखकर धोखा देने का आरोप लगाया और तंज भरे अंदाज में कहा कि जब आप एजेंसियों को 'टोपी पहना सकते हैं' तो जानकारी मुहैया कराने की जरूरत ही क्या है। उन्होंने हिंडनबर्ग मामले में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से अडाणी पर तीखे हमले किए।

      इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI अडाणी सिक्योरिटीज के बारे में अपनी राय बदल रहा है। हिंडनबर्ग विवाद के बीच महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में लाल टोपी दिखाकर अडाणी पर अटैक किया था। अब उन्होंने कहा है कि अडाणी ने सरकार को मूर्ख बनाया है।


      गुरुवार को अडाणी के खिलाफ ऑनलाइन अटैक करते हुए तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, क्योंकि सूचकांक प्रदाता MSCI ने कहा है कि अडाणी सिक्योरिटीज को अब फ्री फ्लोट के रूप में नामित नहीं किया जाना चाहिए। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए महुआ ने कहा कि अडाणी समूह को 1.1 बिलियन डॉलर के शेयर-समर्थित ऋण पर 500 मिलियन डॉलर से अधिक की मार्जिन कॉल का सामना करना पड़ा।

      महुआ ने ट्वीट किया, "1.1 बिलियन डॉलर ऋण अदायगी नहीं बल्कि मार्जिन कॉल थी और पैसे के स्रोत का खुलासा नहीं किया गया।

      इससे पहले मंगलवार को महुआ मोइत्रा ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा में लाल जन्मदिन की टोपी दिखाई और कहा, "मिस्टर ए (अडाणी) ने सरकार को टोपी पहनाई है।" सांसद ने अपने पालतू कुत्ते को लाल टोपी पहनाए हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने सांकेतिक लहजे में कहा, अडाणी ने सभी को बेवकूफ बनाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+