अतीक की हत्या पर महेश जेठमलानी का बड़ा बयान, एनसीपी-दाऊद के कनेक्शन का किया जिक्र
अतीक अहमद की हत्या के बाद भाजपा नेता महेश जेठमलानी ने एनसीपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनसीपी जैसे सेक्युलर दल अपराधियों को संरक्षण देते हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी अतीक अहमद को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये तथाकथित सेक्युरल दल इस तरह के अपराधियों को पोषित करते हैं, उनकी रक्षा करते हैं।
महेश जेठमलानी ने कहा कि दाऊद और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के बीच महाराष्ट्र में सांठगांठ की वजह से ही दाऊद के साम्राज्य को संरक्षण मिल रहा था। लेकिन 2015 में यहां भाजपा-शिवसेना सरकार ने इसे खत्म करने का काम किया।
जेठमलानी ने कहा कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कोई भी उसका दुश्मन कर सकता था। दोनों से सताया कोई भी व्यक्ति या फिर उनका दुश्मन उनकी हत्या की साजिश रच सकता था, ऐसे में इस पूरे मामले में धर्म का कोई एंगल नहीं है। सबसे बड़े हिंदू डॉन छोटा राजन की बात करें तो उसे भी 2015 में फडणवीज सरकार ने ही उसके अंजाम तक पहुंचाया था
महेश जेठमलानी ने कहा कि अतीक अहमद जैसे माफिया डॉन आपराधिक गतिविधियों के बावजूद इसीलिए लगातार आगे बढ़ते रहते हैं क्योंकि ऐसे लोग ताकत और पैसा दोनों राजनीतिक दलों को पहुंचाते हैं। इसके बदले में राजनीतिक दल उनकी रक्षा करते हैं और उनका पोषण करते हैं। 2004 से 20018 तक अतीक अहमद सपा का सदस्य था। जब सपा 2012 में सत्ता में आई तो अतीक को 2012 में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
योगी सरकार की तारीफ करते हुए जेठमलानी ने कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद ही अतीक को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ उमेश पाल के अपरहण में सजा सुनाई गई। यही नहीं योगी सरकार ने उसके 1100 करोड़ रुपए की संपत्ति को भी खत्म करने का काम किया। अतीक के तमाम वसूली, अपरहण के धंधों को बंद किया।
गौर करने वाली बात है कि अतीक अहमद और अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में प्रयागराज में मीडिया के कैमरों के सामने हत्या कर दी गई थी। तीन शूटर जो मीडिया के भेष में आए थे उन्होंने दोनों को गोली मार दी। पुलिस ने तीनों ही शूटर्स को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications