महेश भट्ट ने मरने वाले इंसान को लेकर किया Tweet, भड़के सुशांत के फैंस, मचा बवाल
नई दिल्ली। बॉलीवुड समेत पूरा देश एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से सदमे में हैं, किसी को समझ नहीं आ रहा है कि एक्टर ने ऐसा क्यों किया, हर कोई इस सवाल का जवाब खोजने में लगा है, कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह इंडस्ट्री में प्रोफेशनल दुश्मनी की वजह से अवसाद के शिकार थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली तो वहीं बॉलीवुड के कुछ जाने-माने लोग भी सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से के शिकार हो रहे हैं, जिनमें निर्माता-निर्देशक और लेखक महेश भट्ट का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

'मरता हुआ आदमी फनी चीजों के बारे में सोचता है'
नेपोटिज्म की वजह से लोगों के निशाने पर आए महेश भट्ट ने एक बार फिर से ट्विटर पर ऐसा कुछ लिखा है, जिसकी वजह से लोग उन पर भड़क गए हैं और वो महेश भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं, खासकर के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को महेश भट्ट का ट्वीट काफी बुरा लगा है, इसलिए वो आपे से बाहर हो गए हैं, दरअसल महेश भट्ट ने एक कंकाल की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'मरता हुआ आदमी फनी चीजों के बारे में सोचता है।'

सुशांत के फैंस ने कहा-किसी की मौत का मजाक उड़ाते हो!
लोगों ने सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के लिए काफी अपश्ब्द लिखे हैं, एक यूजर ने लिखा है कि आप हमेशा मौत के बारे में बातें क्यों करते हैं और क्यों लोगों का ब्रेनवॉश करने में लगे हैं, आपकी फिल्मों को हम बॉयकॉट करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने महेश भट्ट को इस तरह का ट्वीट ना करने की सलाह दी है।
क्या आप सुशांत की मौत का मजाक बना रहे हो?
किसी ने कहा, 'क्या आप सुशांत की मौत का मजाक बना रहे हो, कितनी गंदी सोच है आपकी। अपनी पोजिशन का फायदा उठाते हो, तुमने ही सुशांत को उकसाया है ये सब करने के लिए।'
|
रिया चक्रवर्ती के साथ महेश भट्ट की तस्वीरें हुई थीं वायरल
यहां आपको बता दें कि इससे पहले महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं क्योंकिं दोनों ने साथ में जलेबी फिल्म में काम किया था, लोगों ने दोनों की तस्वीर पर गंदे कमेंट भी किए थे।, लोगों ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को अकेला छोड़ने का आरोप लगाया है।
रिया चक्रवर्ती ने दिया सुशांत को धोखा!
लोगों का कहना है कि अगर रिया ने सुशांत का साथ नहीं छोड़ा होता तो सुशांत आत्महत्या नहीं करते, बता दें कि सुशांत और रिया इसी साल शादी करने वाले थे, रिया ने पुलिस में बयान दिया है कि सुशांत किसी वजह से परेशान थे, लेकिन वह इस बारे में कुछ बताते नहीं थे, वह ज्यादा परेशान होते तो कहीं अलग चले जाते थे।

लोगों ने किए थे अश्वील कमेंट
रिया ने बताया था कि 6 जून को सुशांत ने उन्हें घर से जाने के लिए कहा था क्योंकि वह अकेला रहना चाहते हैं। रिया ने कहा कि सुशांत की सिचुएशन को देखकर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बोला, उन्होंने सोचा कि सुशांत कुछ टाइम अकेले रहेंगे तो शायद वह अच्छा फील करें, इसके बाद रिया वहां से चली गईं और 14 जून को उनको सुशांत के आत्महत्या की खबर मिली, जिसे उन्हें झकझोरकर रख दिया।