धोनी ने सफेद बियर्ड को कहा Bye-Bye,नए लुक को देखकर फैंस बोले-'I Love only Mahi'

Mahendra singh Dhoni changes his look again, surprises fans said-'I Love only Mahi': टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान से दूर हों लेकिन वो लोगों के दिलों से दूर नहीं हैं इसलिए तो सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं, जो ये बताने के लिए काफी है कि हर बार की तरह धोनी के हर अंदाज पर लोग गौर फरमाते हैं और किसी भी सूरत में उन्हें नजर अंदाज नहीं करते हैं। अपने लुक को लेकर हमेशा से लोगों के बीच में चर्चित रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी के नए रूप की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो काफी हैंडसम, यंग और डैशिंग नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    MS Dhoni changes his look again, surprises fans with style statement in latest pic |वनइंडिया हिन्दी
    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का नया लुक

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का नया लुक

    लंबे वक्त बाद माही ने लुक चेंज किया है। उन्होंने अपनी सफेद दाढ़ी को साफ कर दिया है, उनका हेयर स्टाइल भी चेंज हुआ है, जो कि उनके चाहने वालों को काफी पसंद आया है और वो इसलिए माही के नए लुक पर काफी कमेंट कर रहे हैं।

    फैंस बोले-'I Love only Mahi'

    कोई उन्हें हैंडसम बोल रहा है तो किसी को वो काफी हॉट दिख रहे हैं। किसी ने लिखा I Love only Mahi। कुल मिलाकर धोनी इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल माही की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं वे किसी एड शूट की है, जिसमें धोनी बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को रिटेन किया

    चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को रिटेन किया

    गौरतलब है कि 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले माही ने ये साफ किया था कि वो आईपीएल खेलते रहेंगे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2021 के लिए भी महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करते हुए एक बार फिर अपना कप्तान घोषित किया है।

    संजय बांगर ने की थी माही तारीफ

    संजय बांगर ने की थी माही तारीफ

    हाल ही में स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए इंडिया के पूर्व बल्लेबाज कोच संजय बांगर (Sanjay Bangar) ने धोनी के बारे में कहा था कि माही की पर्सनालिटी ही अलग है, वो विकेट के पीछे से भी गेंदबाजों को समझाते रहते हैं, धैर्य नहीं खोते और सिंगल्स और डबल्स का महत्व समझते हैं, दुनिया के सभी फिनिशर ऐसा ही सोचते हैं, चाहे धोनी हो या माइकल बेवन, दोनों ने इस चीज को महत्व दिया और दोनों ही इसलिए आज महान फिनिशर बोले जाते हैं।

    धोनी बहुत अच्छे लीडर हैं: बांगर

    धोनी बहुत अच्छे लीडर हैं: बांगर

    बांगर ने कहा था कि मैंने बड़े करीब से धोनी और उनके खेल को देखा और समझा है, अपने विचारों को युवा खिलाड़ियों पर ना थोपने वाले 'मिस्टर कूल' जब भी थाई पैड पहनते थे तो वह सिंगल और दो रन अधिक लेते थे, इसके बाद चौके-छक्के लगाते थे, क्योंकि इसके पीछे एक बड़ा कारण था। दरअसल माही अपने थाई पैड पर लिखते थे- 1... 2... टिक..टिक 4...6... जब भी वह बल्लेबाजी के लिए जाते थे तो अपनी थाई पैड अपने लिखे को पढ़ते थे और उसके बाद अपने खेल को अंजाम देते थे और यही बात वो दूसरों को भी समझाते थे। बांगर के मुताबिक धोनी कैप्टन से ज्यादा अच्छे लीडर हैं, जो हर किसी की बात सुनते हैं।

    तीनों फॉर्मेट में 17,000 से ज्यादा रन बनाए

    गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल करियर में तीनों फॉर्मेट में 17,000 से ज्यादा रन बनाए और 359 छक्के लगाए हैं उन्होंने 634 कैच पकड़े और 195 स्टंपिंग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+