क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Gandhi Jayanti 2021 Quotes Images : महात्मा गांधी के 15 अनमोल वचन

Gandhi Jayanti 2021 Quotes Images : महात्मा गांधी के 15 अनमोल वचन

Google Oneindia News

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हम प्यार से बापू कहते हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख चेहरा बने महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई थी। ये गांधी की तपस्या ही थी जिसके कारण 200 सालों बाद देश ने स्वतंत्र हवा को महसूस किया। गांधी केवल एक नेता ही नहीं बल्कि एक निष्काम कर्मयोगी और सच्चे अर्थों में युग पुरुष थे।

Gandhi Jayanti poem in hindi

152वीं गांधी जयंती

महात्मा गांधी ने कई ऐसी बातें कहीं जो आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। उनके कहे अनमोल वचन आज भी लोगों को सही मार्ग पर चलने का साहस देते हैं। गांधी बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बातें और उनकी सीख आज भी जिंदा है।

2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के तटीय शहर पोरबंदर में जन्मे गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। वह देश की स्वतंत्रता के सूत्रधार थे, यही कारण है कि उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है। वह ना केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा थे। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आने वाले 2 अक्टूबर 2021 को उनकी 152वीं जयंती मनाई जाएगी।

2021 गांधी जयंती पर प्रेरक विचार व शानदार कोट्स (Gandhi Jayanti 2021 Wishes, Quotes Images) -

Gandhi Jayanti slogan in hindi

'आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है, यदि सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।'

Gandhi Jayanti messages in hindi

'खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।'

Gandhi Jayanti wishes quotes in hindi

'पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जाएंगे।'

Gandhi Jayanti wishes

'व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।'

Gandhi Jayanti wishes quotes

'एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।'

Gandhi Jayanti quotes in hindi

'मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।'

गांधी जी के कोट्स

'आंख के बदले में आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।'

गांधी जी के विचार

'शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।'

Gandhi Jayanti par quotes

'थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।'

Gandhi Jayanti status in hindi

'भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।'

Gandhi Jayanti messages image

'मौन सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।'

happy Gandhi Jayanti quotes and images

'कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।'

Gandhi Jayanti slogan image

'अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत है। यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली है।'

Gandhi Quotes Images

'मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूं, ना की उनकी गलतियों को गिनता हूं।'

Gandhi Jayanti 2021 Quotes Images

'यह स्वास्थय ही है जो हमारा सही धन है, सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ नहीं।'

गांधी जयंती 2021 : 02 अक्टूबर के लिए छात्र कुछ ऐसे कर सकते हैं भाषण की तैयारीगांधी जयंती 2021 : 02 अक्टूबर के लिए छात्र कुछ ऐसे कर सकते हैं भाषण की तैयारी

Comments
English summary
Mahatma Gandhi quotes in Hindi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X