Mahashivratri 2026 Wishes: 'हर-हर महादेव', पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी शिवरात्रि की शुभकामनाएं
Mahashivratri 2026 Wishes: आज पूरा भारत शिभभक्ति में रमा हुआ है, चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज है, इस पावन पर्व पर पीएम मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने खास अंदाज में लोगों को शुभ कामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि हमारा भारत समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो, यही महादेव से प्रार्थना है।
उन्होंने एक्स पर लिखा- 'देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो। हर हर महादेव!'

Happy Mahashivratri 2026:अमित शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
गृहं मंत्री ने एक्स पर लिखा-हर हर महादेव! समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।
Shubh Mahashivratri 2026: सीएम योगी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि 'देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित 'महाशिवरात्रि' के पावन स्नान पर्व पर आज तीर्थराज प्रयाग की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।देवाधिदेव महादेव एवं पुण्य प्रदायिनी माँ गंगा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, साधकों की साधना एवं श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव।'
Mahashivratri 2026 wishes in Hindi: राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि- 'सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।शिवशक्ति की कृपा से आपके जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।हर हर महादेव।।'












Click it and Unblock the Notifications