Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें 12 ज्योतिर्लिंग का ऑनलाइन दर्शन? 5 मिनट में समझें पूरा प्रोसेस
Mahashivratri 2026 online Darshan ( 12 ज्योतिर्लिंग): आज पूरा भारत शिवभक्ति में लीन है, चारों ओर 'हर-हर महादेव' का उद्घोष है। सुबह से भक्तों की भीड़ शिवालयों में देखी जा रही है, लोगों में शिवलिंग का जलअभिषेक करने की होड़ मची हुई है। आपको बता दें ये दिन शिवशक्ति को समर्पित है, आज के दिन ही वर्षों की तपस्या के बाद महादेव और माता पार्वती वैवाहित सूत्र बंधन में बंधे थे। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और शिव मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं।
लेकिन यदि आप किसी कारणवश मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो आज के डिजिटल युग में आप घर बैठे 12 ज्योतिर्लिंगों का ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। मालूम हो कि शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान शिव ने 12 स्थानों पर स्वयं ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट होकर भक्तों का कल्याण किया।

इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मात्र से पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यहां हम आपको बताते हैं पूरा प्रोसेस, जिसके जरिए आप 5 मिनट में ही घर बैठे 12 ज्योतिर्लिंग का ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं।
Mahashivratri 2026: क्या है 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और स्थान?
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - गुजरात
- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग - आंध्र प्रदेश
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - उज्जैन, मध्य प्रदेश
- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग - मध्य प्रदेश
- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग - उत्तराखंड
- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग - महाराष्ट्र
- काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग - वाराणसी, उत्तर प्रदेश
- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग - नासिक, महाराष्ट्र
- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग - देवघर, झारखंड
- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग - द्वारका, गुजरात
- रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग - तमिलनाडु
- घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग - महाराष्ट्र

Mahashivratri 2026 online Darshan: कैसे करें ऑनलाइन दर्शन?
सभी 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों की आधिकारिक वेबसाइट है, जिनके यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया पेज पर लाइव दर्शन और आरती का प्रसारण किया जाता है इसलिए जहां का भी आप दर्शन करना चाहते हैं, पहले उनके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर वहां के Live Darshan या Mahashivratri Special Aarti वाले विकल्प पर क्लिक करें, यह आमतौर पर मंदिर के यूट्यूब चैनल का लिंक होता है।

उस पर क्लिक करते हैं आपके सामने दर्शन, आरती के विकल्प खुल जाएंगे, आप जिस किसी में शामिल होना चाहते हैं बस उस पर क्लिक कर दीजिए। आप मंदिरों के मोबाइल ऐप को भी डाउनलोड करके भी दर्शन कर सकते हैं।

Mahashivratri 2026 पर ऑनलाइन दर्शन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
भले ही आप ऑनलाइन दर्शन कर रहे हों लेकिन इसे आप बिल्कुल मानकर चलिए जैसे कि आप मंदिर में जाकर भगवान के सामने मत्था टेक रहे हों। इसलिए दर्शन से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और घर के मंदिर में दीपक जलाकर शिव मंत्रों का जाप करें। मन में पूरी श्रद्दा और भरोसे के साथ ॐ नमः शिवाय का जाप करें, तभी आपको दर्शन का फल मिलेगा।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications