Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra: ठाणे में भारी बारिश के बाद हुआ जलभराव, 5 दिन के लिए जारी किया Yellow अलर्ट

Maharashtra:ठाणे में भारी बारिश के बाद हुआ जलभराव, 5 दिन के लिए जारी किया Yellow अलर्ट

Maharashtra:महाराष्‍ट्र के ठाणे में लगातार हो रही बारिश के कारण आज जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया, कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया हैृ। मौसम विभाग ने ठाणे में अगले 5 दिनों यानी 11 अक्‍टूबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

rain

ठाणे का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है। घुटनों तक भरे पानी में लोगों को आने जाने में बहुत समस्‍या हो रही है। वहीं कार, ऑटो समेत अन्‍य वाहनों को गुजरने में खासी दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं एएनआई न्‍यूज एजेंसी ने दूसरा जो वीडियो शेयर किया है वो ठाणे बाजार का है जो पानी में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस बारिश में भी रोजी रोटी के जुगाड़ में सब्जी वाले छाता लगाए बैठे नजर आ रहे हैं वहीं लोग भी घुटनों तक भरे पानी में चलकर सब्जी की खरीददारी कर रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई शहर के आसपास के शहर ठाणे, पालघर और कोंकण क्षेत्र के लिए आगामी दो दिनों तक भारी बारिश होने भविष्‍यवाणी की है। वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र मुंबई ने अगले पांच दिनों यानी 11 अक्‍टूबर तक के लिए ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ठाणे में अलग-अलग स्‍थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका जताई है।

याद रहे अभी सितंबर माह में ठाणे में भारी बारिश हुई थी जिसने कई सालों का रिकार्ड टूटा था। वहीं अब दशहरा बीतते ही ठाणे में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों को परेशान कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+