कांग्रेस बोली-गठबंधन कृषि बिल के खिलाफ, राज्य में लागू नहीं करने पर होगा फैसला
मुंबई। कृषि बिल के विरोध कर रहे किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज किसानों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल इन बिल को लेकर मोदी सरकार का विरोध कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार में सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने किसान बिलों को लेकर बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहब थोराट ने कहा कि संसद में पारित कृषि बिल का हम विरोध करते हैं।हम इसे राज्य में लागू नहीं करने का निर्णय लेंगे।
Recommended Video

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहब थोराट ने कहा कि संसद में पारित कृषि बिल का हम विरोध करते हैं। महाराष्ट्र विकास अघाडी भी इसके खिलाफ है। हम इसे राज्य में लागू नहीं करने का निर्णय लेंगे। बता दें कि, भले ही कांग्रेस शिवसेना गठबंधन में सरकार चला रही है, लेकिन शिवसेना ने कभी कृषि संशोधन विधेयक के खिलाफ वोट नहीं किया है। वहीं महाराष्ट्र के कृषि मंत्री एवं शिवसेना नेता दादा जी भुसे ने कहा था कि विधेयक में कई मुद्दे किसानों के हित में हैं।
उधर एनसीपी किसान बिलों का विरोध कर रही है। बिल पास होने पर शरद पवार ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा था कि, सरकार की नीयत भले ही सही हो, लेकिन उन्होंने कभी भी इस तरह से बिलों को पास होते नहीं देखा। बिल पास कराने में जल्दबाजी दिखाई गई, ऐसा तब हुआ जब सांसद कृषि बिलों को लेकर सवाल उठा रहे थे। पवार ने कहा, सदस्य बिलों पर ज्यादा प्रश्न पूछना चाहते थे। ऐसा लगा रहा था कि वे चर्चा करना नहीं चाहते थे। जब सांसदों को जवाब नहीं मिला तो वे सदन की वेल में पहुंच गए।
वहीं भारत बंद के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया और लिखा, 'किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे। कृषि बिलों के खिलाफ किसानों के भारत बंद में राजद ने भी हिस्सा लिया। पटना में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव दोनों किसानों के भारत बंद में शामिल हुए।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications