भारी बारिश से बेहाल मुंबई, सड़कों पर लगा लंबा जाम, सैकड़ों गाड़ियां फंसी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मुंबई। मायानगरी मुंबई में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है लेकिन एक बार फिर से यहां आफत आ गई है, बारिश की वजह से जगह-जगह जाम लग गया है तो वहीं कई जगहों पर पानी भी भर गया है, यहां वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर तो काफी लंबा जाम है और सैकड़ों गाड़ियां फंस गई हैं। बोरिवली, नरिमन प्वाइंट, अंधेरी, धारावी, वसई, कांदिवली इलाकों में भी पानी भर गया है, लोग इसके वीडियो सोशल मीडिया पर साझा भी कर रहे हैं, इसके अलावा लोग ये भी बता रहे हैं कि इस वक्त कहां पर जाम लगा है और कहां पर अधिक पानी भरा हुआ है।

भारी बारिश से बेहाल मुंबई,

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार घंटे में मुंबई में इसी तरह की बारिश देखने को मिल सकती है, उसने यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि नवी मुंबई, मुंबई, पालघर के इलाकों में अगले चार घंटे में भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

अभी भी मुंबई के आसपास बादल छाए हुए हैं जो इशारा कर रहे हैं कि बारिश वाकई काफी तेज हो सकती है, शुक्रवार सुबह आई बारिश की वजह से मुंबई में विजिबिलिटी भी कम हो गई थी, सुबह एक फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया था, मुंबई एयरपोर्ट के पास शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी 1000 मीटर से भी कम थी।

तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

हालांकि भारी बारिश की वजह से यहां का तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, सांताक्रूज, अंधेरी, बोरेवली, और कांदिवली में भी तेज बारिश हो रही है और इसका का असर मुंबई की लोकल पर भी पड़ा है।

लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं

बहुत सारी लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं, मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है, वहीं औरंगाबाद में भी गुरुवार रात से ही अच्छी बारिश हो रही है और मराठावाड़े में भी बारिश का दौर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+