क्या होगा महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का भविष्य, सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज

Recommended Video

    Maharashtra : Supreme Court hearing today may give decision on Devendra Fadnavis Govt वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हर पल बदलते सियासी दांव-पेंच के बीच आज एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगी। महाराष्ट्र के सियासी संकट पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। कोर्ट का फैसला ही तय करेगा कि महाराष्ट्र की नई सरकार का भविष्य क्या होगा?

    Maharashtra : Supreme Court Hearing Today, May Give decision on Devendra Fadnavis Government

    सुप्रीम कोर्ट से उन्हें नोटिस मिल चुकी है। उन्हें अपने समर्थन की चिट्ठी कोर्ट के सामने पेश करनी होगी, जिसे दिखाकर उन्होंने सरकार बनाने का फैसला लिया।एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस ने एक साथ जोर लगाया तो रविवार को भी सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र में सरकार गठन पर उठ रहे सवालों पर सुनवाई की। आज इस मामले में एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगाी। मामले की सुनवाई सुबह 10 बजकर 30 मिनट से सुनवाई शुरू होगी।

    आज फडणवीस सरकार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस्तेमाल किए गए समर्थन पत्र को कोर्ट के सामने पेश करना होगा। आज कोर्ट की सुनवाई के दौरान सरकार को ये समर्थन पत्र पेश कर ने होंगे।

    तीन जजों की खंडपीठ इस मामले की सनुवाई कर रही है। माना जा रहा है कि समर्थन पत्र के बाद सुप्रीम कोर्ट बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए भी कह सकती है। वहीं बीजेपी के कुछ विधायकों और दो निर्दलीय विधायकों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में कहा कि याचिकाकर्ता 19 दिनों से सो रहे थे, और अब वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आज ही फ्लोर टेस्ट की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से फ्लोर टेस्ट का आदेश जारी हो सकता है।

    आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जहां शिवसेना की तरफ से कपिल सिब्बल हैं । वहीं कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी दलीलें पेश कर रहे हैं। बीजेपी के कुछ विधायकों की तरफ से दाखिल याचिका को लेकर मुकुल रोहतगी हैं और केंद्र की तरफ सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+