Video: गहरी नींद में सोया हुआ था शख्स कि तभी कुर्ते में आ घुसा सांप, और फिर...

जरा सोचिए कि अगर किसी आदमी को ये पता चले कि उसके कुर्ते में ही एक सांप छिपा बैठा है तो उसकी हालत क्या होगी?

नई दिल्ली। सांप का नाम सुनते ही अक्सर कुछ लोग डरकर सहम जाते हैं। लेकिन...जरा सोचिए कि अगर किसी आदमी को ये पता चले कि उसके कपड़ों में ही एक सांप छिपा बैठा है तो उसकी हालत क्या होगी? महाराष्ट्र के अंबेडकर नगर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्स बेफिक्र होकर गहरी नींद में सो रहा था, कि तभी उसके कुर्तें में एक हरे रंग का सांप घुसकर बैठ गया था। दरअसल यह शख्स एक सरकारी अस्पताल में अपने किसी रिश्तेदार के साथ आया हुआ था। शख्स को थकान हुई और वो वहीं अस्पताल के फर्श पर सो गया। इसी दौरान एक सांप भी चुपचाप उसके कुर्ते में जाकर घुस गया। सोए हुए शख्स को पता नहीं चला कि उसके कुर्ते में एक सांप घुसा बैठा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

सांप पकड़े जाने के दौरान भी सोया रहा शख्स

सांप पकड़े जाने के दौरान भी सोया रहा शख्स

शख्स के कुर्ते में घुसे इस सांप को अस्पताल के एक कर्मचारी ने देख लिया और इसके बाद तुरंत एक स्नैक केचर को मामले की सूचना दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वी़डियो में नजर आ रहा है कि सफेद कुर्ता-धोती पहने एक शख्स फर्श पर चटाई बिछाकर सो रहा है, जबकि कुछ लोग उस शख्स के चारों तरफ खड़े हुए हैं। इन लोगों ने शख्स के कुर्ते में घुसे सांप को देख लिया है। सांप की सूचना पाकर अहमदनगर वन्यजीव बचाव सोसायटी का एक मेंबर (स्नैक केचर) सांप को पकड़ने पहुंचता है। इसके बाद स्नैक केचर बहुत सावधानी से शख्स के कुर्ते में से उस सांप को पकड़कर काबू में करता है। हालांकि सांप को पकड़े जाने के दौरान भी शख्स सोया ही रहता है।

कीलबैक प्रजाति का था सांप

कीलबैक प्रजाति का था सांप

स्नैक केचर ने सांप को पकड़ने के बाद बताया कि यह ग्रीन कीलबैक प्रजाति का सांप, जिसमें जहर नहीं होता। सांप को काबू में करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में ओडिशा में भी कोबरा सांप मिलने का एक मामला सामने आया था। यहां एक 5 फीट लंबा कोबरा सांप गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा के रूम में पहुंच गया। कोबरा सांप हॉस्टल रूम में एक छात्रा के पास लेटा हुआ था, जबकि छात्रा को इस बात की जानकारी नहीं थी। कमरे में जब छात्रा की सहेली आई तो उसकी नजर कोबरा पर पड़ी।

देखिए वीडियो:-

गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा कोबरा

कोबरा को देखकर छात्रा की सहेली पहले तो सहम गई, फिर उसने इशारे से छात्रा को कोबरा के बारे में बताया और चुपके से उठने को कहा। हॉस्टल रूम में कोबरा मिलने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। हॉस्टल प्रशासन ने तुरंत छात्राओं को वहां से हटाया और स्नेक कैचर को फोन किया। इसके बाद कृष्ण चंद्र गोचायत नामक स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को काबू में किया। गोचायत ने मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से सांप को पकड़ने के बाद जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कोबरा नागिन कर्नाटक में एक व्यस्त सड़क के बीचोंबीच अंडे देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को कर्नाटक के मदुरई इलाके में रहने वाले एक शिक्षक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है। 1.21 मिनट के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क के बीच में बैठकर यह नागिन अंडे दे रही है। दरअसल, यह नागिन इस शिक्षक के घर में मिली था, जिसके बाद उसने सांप पकड़ने वाले एक स्थानीय स्नेक कैचर को फोन किया। इसके बाद जब उस स्नेक कैचर ने नागिन को पकड़ने की कोशिश की तो वह घर से बाहर की तरफ आ गई और बीच सड़क में बैठकर अंडे देने लगी। अंडे देने के बाद स्नेक कैचर ने पहले इस नागिन को पकड़ा और उसे एक नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद स्नेक कैचर अपने साथ नागिन के अंडों को भी ले गया। उसने बताया कि जैसे ही इन अंडों से बच्चे बाहर आ जाएंगे, वह उन्हें भी जंगल में छोड़ देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+