क्या CM शिंदे ने खेला 'मास्टर स्ट्रोक', उद्धव को बनाया कार्यकारिणी प्रमुख, अब 12 शिवसेना सांसद एकनाथ के साथ !

महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे के पैर उखड़ते नजर आ रहे हैं। निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ खड़े शिवसेना सांसद-विधायकों की संख्या बढ़ रही है। 12 शिवसेना सांसद शिंदे कैंप ज्वाइन कर सकते हैं।

मुंबई, 19 जुलाई : महाराष्ट्र में शिवसेना की आंतरिक लड़ाई (shiv sena rift) के बीच उद्धव ठाकरे पार्टी पर पकड़ खोते दिख रहे हैं। पहले एकनाथ शिंदे की अगुवाई में दर्जनों विधायकों ने बगावत की। इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में भी उद्धव को पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। विधायकों का विश्वास खोने के साथ ही अब सांसदों ने भी उद्धव का साथ छोड़ना शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक 12 शिवसेना सांसद एकनाथ शिंदे का हाथ थाम सकते हैं।

eknath shinde uddhav thackeray

CM शिंदे से मिलने पहुंचे 12 सांसद

शिवसेना संसदीय दल में मतभेद की खबरों के बीच रिपब्लिक टीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 12 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इन सांसदों में भावना गवली और श्रीकांत शिंदे के नाम शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने 12 शिवसेना सांसदों और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात की तस्वीर भी जारी की है।

12 shiv sena mp

गौरतलब है कि भावना गवली और श्रीकांत शिंदे ने शिवसेना में बगावत की शुरुआत से ही उद्धव ठाकरे गुट से दूरी बना ली थी। अभी तक, 6 लोकसभा सांसद- विनायक राउत, अरविंद सावंत, गजानन किरीटकर, संजय जाधव, ओम राणे निंबालकर, और राजन विचारे उद्धव ठाकरे के साथ हैं। दादरा और नगर हवेली की सांसद कलाबेन डेलकर ने अभी तक अपने भावी फैसले को सार्वजनिक नहीं किया है।

देखिए शिवसेना के 12 सांसदों की सूची :

  1. श्रीकांत शिंदे- सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे। कल्याण लोक सभा सीट से सांसद।
  2. धैर्यशील माने, हाटकानागले लोक सभा सीट से सांसद।
  3. सदाशिव लोखंडे, शिरडी के सांसद।
  4. हेमंत गोडसे, नासिक के सांसद।
  5. हेमंत पाटिल, हिंगोली लोक सभा सीट से सांसद।
  6. राजेंद्र गावित, पालघर के सांसद।
  7. संजय मंडलिक, कोल्हापुर सांसद।
  8. श्रीरंग बार्ने, मावल लोक सभा सीट से सांसद।
  9. राहुल शेवाले, दक्षिण मध्य मुंबई से सांसद।
  10. प्रतापराव गणपतराव जाधव, बुलढाणा के सांसद।
  11. कृपाल तुमाने, रामटेक से लोक सभा सांसद।
  12. भावना गवली, यवतमाल-वाशिम से सांसद

लोक सभा में बदलेगा शिवसेना नेता !

अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन 12 सांसदों ने CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है, इनका ग्रुप लोकसभा में एक अलग समूह के रूप में मान्यता प्राप्त करने की संभावनाएं टटोल रहा है। शिवसेना संसदीय दल के नेता विनायक राउत लोक सभा स्पीकर ओम बिरला के पास अपील कर चुके हैं। रिपब्लिक की खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बागी सांसद चाहते हैं कि राहुल शेवाले संसदीय दल के नेता हों और भावना गवली मुख्य सचेतक हों।

CM शिंदे का दावा- 18 सांसद हमारे साथ !

बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा था, अभी तक, सांसद मुझसे नहीं मिले हैं। वे कल मुझसे जरूर मिलेंगे। 12 सांसदों के उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने पर एकनाथ शिंदे ने कहा था, 12 ही क्यों? शिवसेना के 18 सांसद हैं। सभी मुझसे मिलेंगे।

उद्धव की पकड़ ढीली, शिवसेना का बिखराव

बता दें कि महाराष्ट्र के विधायकों की बगावत के बाद गत 30 जून को एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। शिवसेना विधायकों के असंतोष को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे का साथ दिया। हालांकि, यह भी दिलचस्प है कि फडणवीस ने पहले सरकार में शामिल होने से इनकार किया था, लेकिन सियासी पंडितों के मुताबिक भाजपा आलाकमान के निर्देश पर फणवीस ने डिप्टी सीएम की पोस्ट स्वीकार कर ली। बहरहाल, नई सरकार बन गई है, लेकिन गत 18 दिनों में शिंदे कैबिनेट विस्तार नहीं कर कर सके हैं, इस बात पर भी उद्धव ठाकरे के कैंप में शामिल नेताओं की नजरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+