महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक दिन सामने आए 4,355 नए कोविड पॉजिटिव केस, तीन की हुई मौत

महाराष्ट्र में एक दिन सामने आए 4,355 नए कोविड पॉजिटिव केस, तीन की हुई मौत

मुंबई, 16 जून: महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। महाराष्ट्र में गुरुवार को 4,355 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए और तीन मौतें हुईं।

covid

महाराष्‍ट्र स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में ताजा कोरोनावायरस संक्रमणों की डेली मरीजों की संख्‍या लगभग चार महीनों में सबसे अधिक है। इन नए कोविड पॉजिटिव केस के बाद राज्‍य में कोरोना का आंकड़ा 20,000 को पार कर चुका है।

महराष्‍ट्र में कोरोना केस

महाराष्ट्र में यह लगातार दूसरा दिन है जब 4,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। बुधवार को, राज्य में 4,024 संक्रमण हुए थे। 4,255 की ताजा टैली 12 फरवरी के बाद से सबसे अधिक थी जब राज्य ने 4,359 कोविड 19 मामले दर्ज किए थे।

ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो केस आए सामने

अधिकारियों ने कहा कि तेजी से फैलने वाले कोरोना का वेरिएंट ओमिक्रॉन के रोगियों का भी पता चला है। राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार नागपुर में दो रोगियों का पता चला था।

मुंबई में कोविड पॉजिटिव केस

वहीं राज्‍य की राजधानी मुंबई में 2,366 ताजा कोविड 19 मामलों और दो गंभीर मरीजों की मौत की खबर सामने आई। वहीं रायगढ़ जिले ने पिछले 24 घंटों में सांस की बीमारी से जुड़ी तीसरी मौत हुई। नंदुरबार राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है जहां अभी एक्टिव केस नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+