कारोबारी की कोठी में रेव पार्टी करती अभिनेत्री गिरफ्तार, नशे में थी धुत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गुरुवाार रात को रेव पार्टी करते कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में बॉलवुड के भी लोग शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अभिनेत्री भी शामिल बताई गई है। कीहिम बीच पर एक बड़ी कोठी में ये पार्टी तल रही थी, जहां पुलिस ने छापा मार ये गिरफ्तारियां कीं।
नशे में धुत थी अभिनेत्री
पुलिस ने बताया है कि रेव पार्टी में जमकर ड्रग्स परोसा जा रहा था। जब रेड की गई तो पार्टी कर रहे लोग नशे में धुत थे। गिरफ्तार एक्ट्रेस भी नशे में थी। फिलहाल पुलिस ने रेव पार्टी में पकड़े गए लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बड़े कारोबारी की कोठी में पार्टी
पुलिस ने जिस कोठी में रेव पार्टी पकड़ी है, उसे क्षेत्र के एक बड़े कारोबारी की बताई गई है। पुलिस ने कोठी से ड्रग डीलर और उसके साथियों को अरेस्ट किया है। जिनके पास से पुलिस ने काफी मात्रा में शराब, चरस, गांजा और कई दूसरे नशीले ड्रग्स बरामद किए हैं।
नशा देकर अभिनेत्री से रेप के आरोपों पर आदित्य पंचोली ने तोड़ी चुप्पी
राजधानी दिल्ली में भी रेव पार्टियों पर शिकंजा
हाल के दिनों में महाराष्ट्र के अलावा राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में कई रेव पार्टियों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हाल में महरौली के एक फार्म हाउस में रेव पार्टी में देर रात छापामारी करके पुलिस ने करीबन 600 लोगों को हिरासत में लिया था। उससे पहले यमुना खादर में करीब 200 लोग रेव पार्टी करते धरे गए थे।