क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Maharashtra Rains :मलाड ईस्ट हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हुई

Google Oneindia News

मुंबई। एक बार फिर से मुंबई में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में मूसलाधार बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा, बारिश के कारण महाराष्ट्र में भारी बारिश से जबरदस्त तबाही की खबर है, कल रात में तीन जगह दीवारें गिरी हैं, इन तीनों घटनाओं में 31 लोगों की मौत हुई है, इन हादसों में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

Live: मुंबई एयरपोर्ट पर 54 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया

पढ़ें लाइव अपडेट्स

Newest First Oldest First
1:24 AM, 3 Jul

मलाड ईस्ट हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हुई
5:34 PM, 2 Jul

मलाड के पिंपरीपाड़ा ईस्ट में दीवार के मलबे में दबकर मरने वाले लोगों की संख्या 21 हो गई है। वहीं 78 लोग जख्मी हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
4:24 PM, 2 Jul

मुंबई में आफत

भारी बारिश के बावजूद भी हमने कल रात को सेवाएं जारी रखी, जिससे कि ऑफिस जानेवाले लोग घर सुरक्षित पहुंच पाएं: सुनील उदासी, सीपीआरओ, सेंट्रल रेलवे
3:56 PM, 2 Jul

महाराष्ट्र

मलाड के पिंपरीपाड़ा ईस्ट में दीवार गिरने से 19 लोगों की मौत के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। शव के नीचे फंसी एक महिला को बचाया गया
3:02 PM, 2 Jul

आफत ही आफत

मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मौसम देखकर दिन की प्लानिंग करें। भारी बारिश में जरूरी होने पर ही घर से निकलें।
2:59 PM, 2 Jul

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में भी बारिश के मसले पर जानकारी दी. मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस बार जो बारिश हुई है सामान्य से ज्यादा है।
2:58 PM, 2 Jul

बीएमसी ने निर्माण कंपनी के खिलाफ कराई FIR

मुंबई में बीएमसी ने एक निर्माण कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. कंपनी पर खुले में निर्माण सामग्री डालने का आरोप है, जिसके चलते सड़कों पर पानी जमा हो रहा था।
2:13 PM, 2 Jul

मलाड सबवे में गाड़ी फंसने की वजह से दो लोगों की मौत

मुंबई के मलाड के पास सबवे में सोमवार देर रात एक गाड़ी फंस गई थी, जिसमें फंसने की वजह से दो युवकों की मौत हो गई है।
2:07 PM, 2 Jul

महाराष्ट्र

सेंट्रल रेलवे की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक 2 जुलाई को कुल 6 ट्रेन कैंसिल की गई हैं. इनमें मुंबई-गडग एक्सप्रेस, गडग मुंबई एक्सप्रेस, मनमद मुंबई मनमद पंजवती एक्सप्रेस, पुणे-मुंबई-पुणे सिंघड़ एक्सप्रेस, पुणे-मुंबई-पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस और मुंबई कोलहापुर-शायद्री एक्सप्रेस शामिल है।
12:04 PM, 2 Jul

मुंबई

बीएमसी का आपदा प्रबंधन विभाग पूरी रात काम करता रहा. अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है. हमने इससे निपटने की तैयारी कर रखी हैः सीएम
11:27 AM, 2 Jul

रेलवे ट्रैक पानी से लबालब

वेस्टर्न रेलवे में भारी बारिश से नालासोपार, विरारा और पालघर में जलभराव के कारण ट्रेन नंबर 12904, 22904, 22928,12962, 12902, 19208, 19218, 22944,12928, 12264, 19424, 12450,19020, 59442, 12298 और 12268 को रोक दिया गया है।
10:43 AM, 2 Jul

बारिश का कहर

मुंबई में बारिश की वजह से जो दीवार ढहने की घटना हुई है, उसमें मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 18 हो गई है।
10:42 AM, 2 Jul

हालात का जायजा लेने BMC दफ्तर पहुंचे CM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस BMC के दफ्तर पहुंचे और उसके बाद वो मुंबई हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे।
मुंबई की सड़कें बनीं समंदर, BMC दफ्तर पहुंचे CM
10:42 AM, 2 Jul

मुंबई एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द

मुंबई में बारिश के कारण यातायात पर भारी असर पड़ा है, मुंबई एयरपोर्ट पर अभी तक 55 फ्लाइट को डायवर्ट और 52 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
10:08 AM, 2 Jul

महाराष्ट्र

पुणे में दीवार गिरने से जो हादसा हुआ उसमें 6 लोगों की मौत हुई। इसपर डीएम ने कहा कि बिल्डर के खिलाफ ऐक्शन होगा।
9:40 AM, 2 Jul

सभी कॉलेजों में आज छुट्टी

मुंबई यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिन कॉलेजों में आज परीक्षाएं होनी थी, वे सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
9:33 AM, 2 Jul

बारिश बनी आफत

NDRF, फायर ब्रिगेड और नौसेना की मदद से करीब 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
9:32 AM, 2 Jul

भारी बारिश से लोग परेशान

भारतीय नौसेना ने बीएमसी के आग्रह के बाद कुर्ला में बारिश से प्रभावित इलाकों और फंसे लोगों को निकालने के लिए कई टीमों को लगाया है।
8:58 AM, 2 Jul

आसमानी आफत

मुंबई में बारिश फिर बनी आफत, अलर्ट जारी
8:57 AM, 2 Jul

मौसम विभाग

अगले 2 घंटों में मुंबई में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।
8:56 AM, 2 Jul

मुंबई

कुर्ला में मीठी नदी का जलस्तर उफान पर, 1000 लोगों को निकाला गया
8:56 AM, 2 Jul

पानी-पानी मुंबई

मुंबई में हो रही बारिश का असर अब यातायात पर भी पड़ने लगा है,वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, नालासोपारा स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी रद्द हो गई हैं।
8:55 AM, 2 Jul

मुंबई

आज दोपहर में समुद्र में हाईटाइड आने का खतरा भी बना हुआ है।
8:49 AM, 2 Jul

महाराष्ट्र

भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे फिलहाल बंद कर दिया गया है।
8:49 AM, 2 Jul

महाराष्ट्र

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मलाड में दीवार गिरने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
8:48 AM, 2 Jul

महाराष्ट्र

क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से रात 12.30 बजे कल्यान में राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
8:22 AM, 2 Jul

बारिश का कहर

भारी बारिश के कारण मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, कोंकण में आज स्कूलों की छुट्टी
8:22 AM, 2 Jul

महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट पर अब तक 54 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया
8:21 AM, 2 Jul

महाराष्ट्र

पुणे में फिर गिरी दीवार,6 लोगों की मौत, 4 घायल
8:21 AM, 2 Jul

महाराष्ट्र

भारी बारिश की वजह से नालासोपारा से 8 ट्रेनें रद्द
READ MORE

Comments
English summary
the India Meteorological Department (IMD), Pune predicted that monsoon in Maharashtra will be vigorous for the next four to five days, especially the northern parts of the state.here is live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X