क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे बोले- भाजपा ने हमसे झूठ बोला

Google Oneindia News

Recommended Video

    Maharashtra politics: Uddhav Thackeray का BJP पर जबरदस्त पलटवार | वनइंडिया हिन्दी

    मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर उठापटक जारी है। राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है लेकिन अभी तक शिवसेना और बीजेपी के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। बीजेपी के साथ जारी खींचतान के बीच शिवेसना ने विधायकों के साथ बैठक की थी और एक बार फिर 50-50 की अपनी मांग दोहराई थी। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर फडणवीस समेत उनके मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। हालांकि, पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया था। सरकार बनाने को लेकर हलचल के बीच शिवसेना ने अपने सारे विधायकों को रंगशारदा होटल में ठहरने को कहा है।

    maharashtra political tussle governor bhagat singh koshyari devendra fadnavis uddhav thackeray shiv sena bjp live updates

    ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एडवोकेट जनरल के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बार्वे की राज्यपाल से मुलाकातये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एडवोकेट जनरल के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बार्वे की राज्यपाल से मुलाकात

    Newest First Oldest First
    6:50 PM, 8 Nov

    हमने अभी तक एनसीपी के साथ कोई बातचीत नहीं की है: उद्धव ठाकरे
    6:49 PM, 8 Nov

    हमने कभी बातचीत के रास्ते बंद नहीं किए, भाजपा ने हमें धोखा दिया तो क्या बात करें: उद्धव ठाकरे
    6:48 PM, 8 Nov

    महाराष्ट्र में जारी सियासी रस्साकशी के बीच उद्धव ठाकरे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
    6:48 PM, 8 Nov

    संजय राउत ने कहा,फडणवीस के आरोप गलत हैं। हमने कभी नरेंद्र मोदी या अमित शाह के खिलाफ बयानबाजी नहीं की।
    6:47 PM, 8 Nov

    शरद पवार से मुलाकात के बाद बोले संजय राउत- हम चाहें तो बना सकते हैं सरकार. शिवसेना का ही होगा सीएम।
    6:46 PM, 8 Nov

    सीएम पद से इस्तीफे के बाद फडणवीस ने कहा, शिवसेना बात नहीं कर रही. उद्धव ने मेरा फोन तक नहीं उठाया।
    4:39 PM, 8 Nov

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार एक बार फिर मिलने पहुंचे शिवसेना नेता संजय राउत
    4:37 PM, 8 Nov

    महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा
    3:22 PM, 8 Nov

    शिवसेना नेता सुनील प्रभु- पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे होटल रंगशारदा में करेंगे विधायकों से मुलाकात
    2:52 PM, 8 Nov

    कांग्रेस अपने विधायकों को भेज सकती है राजस्थान, सूत्रों के हवाले से आ रही खबर
    2:18 PM, 8 Nov

    बीजेपी सुधीर मुनगंटीवार- एनसीपी कांग्रेस ने हम पर खरीद-फरीख्त का आरोप लगाया है, वे 48 घंटों में आरोप साबित करें या जनता से माफी मांगें
    1:37 PM, 8 Nov

    महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में ही बनेगी सरकार, जल्द निकलेगा कोई रास्ता: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
    12:37 PM, 8 Nov

    कांग्रेस नेता नितिन राउत- ऐसी खबरें थीं कि कुछ विधायकों को भाजपा नेताओं ने पैसे ऑफर किए थे। कल हमारे एक या दो विधायक को लगभग 25 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी
    11:46 AM, 8 Nov

    कांग्रेस नेता विजय वडेत्तीवर बोले- हमारे विधायक कहीं नहीं गए हैं, वे अपनी-अपनी जगह पर ही हैं। अगर हमारा कोई विधायक कहीं गया भी हो तो ये निजी दौरा हो सकता है
    10:50 AM, 8 Nov

    नितिन गडकरी और भूपेंद्र यादव आज जाएंगे मुंबई, भूपेंद्र यादव कर सकते हैं राज्यपाल से मुलाकात
    10:43 AM, 8 Nov

    संजय राउत- राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ तो ये जनता का अपमान होगा
    10:38 AM, 8 Nov

    शिवसेना बोली- राज्य में राष्ट्रपति शासन की कोशिश में है बीजेपी, राउत ने कहा कि अस्मिता की ये लड़ाई जारी रहेगी
    10:10 AM, 8 Nov

    संजय राउत ने किया एक और ट्वीट- आग्नेय परीक्षा की इस घड़ी में- आइए, अर्जुन की तरह उद्घोष करें : ‘‘न दैन्यं न पलायनम्।’’ - अटल बिहारी वाजपेयी.. शिवसेना नहीं झुकेगी
    9:43 AM, 8 Nov

    कांग्रेस नेता हुसैन दलवई- सभी कांग्रेस विधायक एक साथ हैं। कोई भी विधायक पार्टी से अलग नहीं होगा। पार्टी हाईकमान जो कहेगा विधायक उसका पालन करेंगे। हम भाजपा को राज्य में सरकार नहीं बनाने देंगे। राकांपा हमारी सहयोगी है और हमारे साथ हैं। महाराष्ट्र को बचाने के लिए लोगों ने हमें वोट दिया है
    9:34 AM, 8 Nov

    सरकार का नहीं हुआ गठन तो राज्य में लागू हो सकता है राष्ट्रपति शासन
    9:34 AM, 8 Nov

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रद्द किया महाराष्ट्र दौरा, मुंबई लौटे
    9:33 AM, 8 Nov

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी, वे आज शिवसेना प्रमुख से भी कर सकते हैं मुलाकात
    8:57 AM, 8 Nov

    राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है, ऐसे में अब सभी की नजरें राज्यपाल के अगले कदम पर हैं
    8:57 AM, 8 Nov

    शिवसेना ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़ी हुई है, भाजपा इस पर तैयार नहीं है, और पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया है
    8:56 AM, 8 Nov

    राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद चंद्रकांत पाटिल ने कहा था- महाराष्ट्र के लोगों ने 'महायुति' (गठबंधन) को जनादेश दिया है। सरकार बनाने में देरी हो रही है। आज, हमने कानूनी विकल्पों और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की
    8:56 AM, 8 Nov

    भाजपा के साथ खींचतान के बीच संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना के पास अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए संख्या है, यह दिखाने की आवश्यकता नहीं है। हम ये संख्या सदन में दिखाएंगे
    8:55 AM, 8 Nov

    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे थे महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल
    8:55 AM, 8 Nov

    मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय बार्वे ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी
    8:54 AM, 8 Nov

    वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने अपनी पार्टी के कुछ और नेताओं के साथ मुंबई में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी।महाराष्ट्र में राजनीतिक हालात को लेकर उन्होंने राज्यपाल से चर्चा की थी
    8:54 AM, 8 Nov

    आदित्य ठाकरे होटल में शिवसेना विधायकों से मुलाकात करने के बाद निकले
    READ MORE

    Comments
    English summary
    maharashtra political tussle governor bhagat singh koshyari devendra fadnavis uddhav thackeray shiv sena bjp live updates
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X