नहीं मिली कोई राहत, PMC बैंक के खाताधारकों ने आरबीआई दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन

मुंबई। पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी ) बैंक में जमा पैसे निकालने की सीमा तय जाने से खाताधारक परेशान हैं और इसको लेकर वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को पीएमसी बैंक के खाताधारकों ने मुंबई स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए ये खाताधारक पैसे निकालने को लेकर तय की गई सीमा को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Maharashtra: PMC Bank depositors protest near the RBI office in Mumbai

शुक्रवार को पीएमसी बैंक के एक और खाताधारक मुरलीधर धारा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इससे पहले, दो खाताधारकों संजय गुलाटी और फत्तेमल पंजाबी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है। ये लोग अपने पैसे निकालने को लेकर परेशान थे। जबकि एक महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पीएमसी बैंक के खाताधारक लगातार सरकार और आरबीआई से इस मामले में राहत देने की अपील कर रहे हैं।

शुरुआती जांच में पाता चला है कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में 4355 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। जांच में ये बात भी सामने आई है कि पीएमसी बैंक के अधिकारियों ने घाटे में चल रही HDIL कंपनी में सीधे 2000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। वहीं इस घोटाले की चलते खाताधारकों को बैंक खाते से पैसे निकालने की सीमा तय कर दी गई है। वर्तमान में यह सीमा 40000 रुपए की है।

पैसे ना निकाल पाने के कारण पीएमसी बैंक के खाताधारकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीएमसी बैंक घोटाला मामले में मामले के दो आरोपियों राकेश वाधवा और सारंग वाधवा को 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को ईडी की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया था। ईडी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+