संजय राउत-उद्धव ठाकरे को अखबार ने कहा- विक्रम बेताल की जोड़ी, शिवसेना ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का समर्थक अखबार कहे जाने वाले अखबार 'तरुण भारत' ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत को विक्रम-बेताल की जोड़ी बताया है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर गतिरोध के लिए अखबार ने शिवसेना पर हमला बोला है। अपने संपादकीय में तरुण भारत बिना नाम लिए बगैर संजय राउत को एक जोकर और उद्धव ठाकरे और संजय राउत की जोड़ी को विक्रम-बेताल की जोड़ी करार दिया है।

 क्या लिखा है तरुण भारत ने संपादकीय में

क्या लिखा है तरुण भारत ने संपादकीय में

तरुण भारत ने संपादकीय में लिखा है, हमने विक्रम और बेताल की कहानियां सुनी हैं। अब महाराष्ट्र में उद्धव और 'बेताल' की कहानी देख-सुन रहे हैं। राज्य में दो-तिहाई किसान प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित हैं और उनका दुख और दर्द अहंकार के घेरे में फंसा हुआ है। महाराष्ट्र कभी भी शिवसेना को माफ नहीं करेगा।

 संजय राउत ने दिया ये जवाब

संजय राउत ने दिया ये जवाब

तरुण भारत के लेख पर संजय राउत ने कहा, अगर तरुण भारत मे कुछ आया है, तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं ऐसे अखबार नहीं पढ़ता। संजय राउत लगातार शिवेसना के मुखपत्र सामना में भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा में टकराव

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा में टकराव

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए हैं। बीजेपी के 105 और शिवसेना के 56 विधायक जीते हैं। कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली है। बहुमत के लिए यहां 145 सीटों की जरूरत है, ऐसे में साफ है कि कोई एक पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती है। भाजपा-शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है और दोनों दलों की सीटें भी बहुमत के आंकड़े से ज्यादा हैं लेकिन नतीजे आने के बाद से ही शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर अड़ी हुई है, वहीं भाजपा इस पर तैयार नहीं है। इसी को लेकर नई सरकार का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+