Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अकेले पड़े अजित, शरद पवार की मीटिंग में पहुंचे 49 विधायक

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार रात को शुरू हुए नए सियासी ड्रामे का रूप शाम होते-होते बदल गया है। अनाचक हुए उलटफेर की स्थिति को संभालते हुए शरद पवार ने अपनी ताकत महाराष्ट्र की राजनीति में दिखा दी है। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बैठक में कुल 49 विधायक मौजूद हैं। अजित पवार सहित एनसीपी के 4 विधायक अभी तक बैठक के लिए नहीं आए हैं। उनके जल्द ही बैठक में आने की उम्मीद है। सभी विधायकों को मुंबई के एक होटल में रखा जाएगा।

maharashtra NCP sharad pawar ajit pawar Shiv Sena congress Devendra Fadnavis

वहीं अजीत पवार पर पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही जयंत पाटिल को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। सियासी उठापटक के बीच राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल की बैठक जारी है। बताया जा रहा है कि एनसीपी के 54 विधायकों में से 49 विधायक बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे हैं। अजित पवार समेत सिर्फ 4 विधायक ही इस बैठक से गैरहाजिर थे। सभी विधायकों को मुंबई के एक होटल में रखे जाने की तैयारी है।

एनसीपी की मीटिंग से पहले एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला, जब शिवसेना के नेता मिलिंद नार्वेकर और एकनाथ शिंदे एनसीपी के दो विधायकों को एयरपोर्ट से पकड़कर उनकी पार्टी की मीटिंग में लेकर आए। कहा जा रहा है कि ये विधायक दिल्ली जाने की तैयारी में थे। वहीं दूसरी ओर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने 23 नवंबर को देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक संयुक्त याचिका दायर की है। तीनों पार्टियों ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का जरूरी आंकड़ा 145 का है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। बीजेपी और शिवसेना चुनाव से पहले साथ थीं और ऐसे में दोनों के पास बहुमत का आंकड़ा था। हालांकि, गठबंधन टूट गया और बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 40 सीटों की जरूरत हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+