क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महाराष्ट्र: जलगांव और सांगली महानगर पालिका में भाजपा जीत की तरफ, शिवसेना, कांग्रेस को झटका

महाराष्ट्र: जलगांव और सांगली नगर निगम में भाजपा जीत की तरफ

By Rizwan
Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्ट्र की सांगली और जलगांव महानगर पालिका चुनाव की आज (शुक्रवार) को मतगणना हो रही है। जलगांव और सांगली, दोनों ही महानगरपालिकाओं पर भाजपा बहुमत हासिल करने की ओर है। जलगांव महानगर पालिका में 75 सीटों और सांगली में 78 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। दोनों शहरों की 153 सीटों के लिए 754 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो रहा है। मुख्य मुकाबला भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है।

जलगांव में भाजपा बड़ी जीत की तरफ

जलगांव में भाजपा बड़ी जीत की तरफ

उत्तर महाराष्ट्र की जलगांव महानगर पालिका में भाजपा बड़ी जीत की तरफ है। इस नगर निगम पर शिवसेना का प्रभाव माना जाता है लेकिन इस बार यहां भाजपा ने जीत हासिल की है। जलगांव में 75 सीट के लिए मतदान हुआ है। इनमें 57 सीटों पर आगे चल रही है और एकतरफा जीत हासिल करती दिख रही है। शिवसेना को यहां 15 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन यहां कोई कमाल नहीं कर पाया है।

सांगली में भाजपा को कांग्रेस-एनसीपी से टक्कर

सांगली में भाजपा को कांग्रेस-एनसीपी से टक्कर

पश्चिम महाराष्ट्र की सांगली महानगर पालिका की 78 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। ताजा जानकारी तक भाजपा 37 सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 23 सीट पर बढ़त मिली हुई हैं। शिवेसना को यहां कोई सीट नहीं मिलती दिख रही है।

22 से 35 साल के बेरोजगारों को 1000 रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देगी आंध्र प्रदेश सरकार22 से 35 साल के बेरोजगारों को 1000 रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देगी आंध्र प्रदेश सरकार

153 सीटों पर 754 उम्मीदवार मैदान में

153 सीटों पर 754 उम्मीदवार मैदान में

महाराष्ट्र की दोनों महानगर पालिकाओं के चुनाव की कुल 153 सीटों के लिए 754 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। सांगली में 451 उम्‍मीदवार जबकि जलगांव में 303 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। सांगली में 4,24,179 मतदाता हैं वहीं जलगांव में 3,65,072 वोटर हैं।

इस महीने से वित्त मंत्रालय का काम संभालेंगे अरुण जेटलीइस महीने से वित्त मंत्रालय का काम संभालेंगे अरुण जेटली

Comments
English summary
maharashtra municipal election sangli jalgaon results bjp
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X