महाराष्ट्र: राज ठाकरे की काफिले की कार का एक्सीडेंट
नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के काफिले में शामिल कार का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। कार नवी मुंबई में सनपाडा के पास हुआ है। हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। राज का काफिला लोनावाला में इकविरा देवी दर्शन के बाद लौट रहा था।
राज ठाकरे इस समय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे है। लोकसभा चुनाव से दूर रही राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मनसे उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के भतीजे हैं।
Maharashtra: A vehicle belonging to the convoy of Maharashtra Navnirman Sena (MNS) chief Raj Thackeray met with an accident near Sanpada in Navi Mumbai, today, while he was returning from Ekvira Devi Darshan in Lonavala. No casualty/injury reported. pic.twitter.com/c52W4hRaSs
— ANI (@ANI) October 5, 2019
288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को एक चरण में चुनाव होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए। महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के पास सबसे ज्यादा 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। दोनों की राज्य में साझा सरकार है।
महाराष्ट्र: राज ठाकरे की मनसे ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की