कोरोना की तीसरी लहर में महाराष्ट्र में आ सकते हैं 60 लाख मामले, मुंबई-पुणे को सबसे अधिक खतरा

नई दिल्ली, 25 अगस्त। देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या संक्रमण के मामले सामने आए थे उसके बाद हालात कुछ बेहतर जरूर हुए हैं। लेकिन महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों का खतरा अभी भी बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्रदेश में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के 103 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। प्रदेश में डेल्टा वेरिएंट के 27 नए मामले अभी सामने आए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के कुल 4355 नए मामले सामने आए थे जबकि 119 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है और कहा है कि तीसरी लहर के दौरान प्रदेश में 60 लाख संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं, जिसमे से अधिकतर मामले मुंबई और पुणे के हो सकते हैं। बता दें कि मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर के चरम के दौरान 91100 के सामने आए थे। पुणे में कोरोना की दूसरी लहर के चरम के दौरान 19 मार्च को 1.25 लाख मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तीसरी लहर के चरम के दौरान यहां 1.87 लाख मामले सामने आ सकते हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान अधिकतर मामले मुंबई और पुणे में आ सकते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को इसी हिसाब से अपनी योजना तैयार करनी चाहिए।

वहीं थाणे जिले में कोरोना की दूसरी लहर की पीक के दौरान 86732 मामले सामने आए थे, यहां तीसरी लहर के दौरान 1.3 मामले सामने आने की संभावना है, लिहाजा यहां भी बड़ी संख्या आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की आवश्यकता होगी। नागपुर में तीसरी लहर के दौरान 1.21 लाख मामले आ सकते हैं, जहां 850 आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ सकती है।

mumbai

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Kerala में कोरोना केसों में बढ़ोत्तरी की ये है वजह! | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+