महाराष्ट्र: कर्जमाफी में धांधली की आशंका, लाखों किसानों के हैं एक आधार नंबर
कर्ज माफी में कुछ और कथित धांधलियां सामने आयी है। जिन बैंकों के अनुसार ढाई लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है, उन्हीं बैंकों ने सरकार से कहा है कि ढाई लाख किसानों का कर्ज अभी माफ किया जाना है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में किसानों को कर्जमाफी के नाम पर एक बार फिर से धोखा मिला है वहीं कर्जमाफी योजना में बड़े घोटाले की आशंका सामने आई है। खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र में बैंको ने जिन किसानों को लोन दिया है उनमें लाखों किसान ऐसे है जिनका आधार नंबर एक ही है। एक प्रमुख राष्ट्रीय बैंक ने राज्य सरकार को 256 किसानों का आधार संख्या 100000000000 बतायी है। इन 256 किसानों में शामिल मोहन आनंद पाटिल की आधार संख्या 100000000000 है। उनके नाम पर बैंक से लोन लिया गया है और बैंक में उनका अकाउंट से यही आधार संख्या जुड़ा हुआ है।
दिलीप रामचंद्र काचले नाम के एक किसान हैं। उनकी आधार संख्या 111111110157 है। उनका बैंक बचत खाता संख्या 11111111111 है। ये जानकारी बैंक द्वारा राज्य सरकार को लोन माफी की जानकारी के तौर पर दी गयी है। एक और किसान बालकृष्ण सावले रामघांघली का भी खाता संख्या 111111110157 ही है और उनका बैंक बचत खाता संख्या भी 111111110157 है। ये कोई संयोग या तकनीकी गड़बड़ी नहीं है।
कर्ज माफी में कुछ और कथित धांधलियां सामने आयी है। जिन बैंकों के अनुसार ढाई लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है, उन्हीं बैंकों ने सरकार से कहा है कि ढाई लाख किसानों का कर्ज अभी माफ किया जाना है। एक अन्य मामले में एक किसान के पास छह लोन खाते पाए गये हैं। कुछ किसानों के नाम बैंक की सूची में तीन-तीन बार दिए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications