महाराष्ट्र: जलगांव की केमिकल कंपनी में भीषण विस्फोट, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में गीतांजली केमिकल्स कंपनी में रविवार देर रात भीषण विस्फोट होने से 8 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। औद्योगिक इलाके में स्थित गीतांजली केमिकल्स कंपनी में रविवार की रात 9.15 बजे के करीब यह विस्फोट हुआ। यह विस्फोट इतना भयानक था कि 2 किमी दूर तक मौजूद लोग सहम गए। विस्फोट में घायल हुए लोगों को जिला हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

कंपनी में स्थित बॉयलर में हुआ विस्फोट

कंपनी में स्थित बॉयलर में हुआ विस्फोट

मिली जानकारी के मुताबिक गीतांजली केमिकल्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी में नाइट ड्यूटी के दौरान बॉयलर में भीषण विस्फोट होने की वजह से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विस्फोट के दौरान कंपनी में कार्यरत कर्मचारी धनराज ढाके, राजेंद्र उत्तम शिरसाले, दिनेश शिवशंकर, गणेश साली, संदीप बोरसे, निलेश कोली, ज्ञानेश्वर उखर्डू पाटील, योगेश प्रकाश नारखेडे घायल हुए हैं।

घायलों का इलाज जारी

घायलों का इलाज जारी

आसपास के कंपनियों के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला हॉस्पिटल में तुरंत एडमिट करवाया और हॉस्पिटल में घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। इस घटना के बाद कंपनी की पूरी बिजली गुल हो गई थी, जिसकी वजह से कंपनी में अंधेरा फैल गया हैं। इस घटना की वजह से कंपनी में कितने कर्मचारी और फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है। आपत्ति प्रबंधन विभाग की टीम घटना के डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर दाखिल हुई व कंपनी में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी किया गया। विस्फोट की वजह से रसायनिक की बदबू सभी जगह फैल जाने से राहत कार्य में काफी दिक्कतें आ रही थी।

 सोसायटी में स्थित लोग कर रहे हैं मदद

सोसायटी में स्थित लोग कर रहे हैं मदद

परिसर में स्थित सोसासटी के निवासियों द्वारा घटनास्थल में जाकर राहत कार्य किया जा रहा है। दीवाली के समय ही इसी कंपनी में विस्फोट होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इसके पूर्व 2006 में हुए विस्फोट में 3 कर्मचारी की मौत हुई थी। यह जानकारी कर्मचारियों द्वारा प्राप्त हुई है। कुछ गुस्साई भीड़ ने कंपनी के ऊपर पथराव भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+