क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Coronavirus: महाराष्‍ट्र के एक और जिले में Lockdown, इन चीजों पर है प्रतिबंध

Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्‍ट्र में कोरोना के मामलों में काफी तेजी आई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्‍ट्र में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन की पाबंदियां फिर से लौट आई हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने भीड़भाड़ वाले सभी तरह के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा 8 दिन का अल्टिमेटम दिया और कहा कि लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। महाराष्ट्र के अमरावती मंडल के 5 जिलों में सोमवार शाम से 1 हफ्ते का लॉकडाउन रहेगा। पुणे और नासिक में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

Recommended Video

Coronavirus Maharashtra : CM Uddhav Thackrey बोले-जरूरत पड़ी तो लगेगा Lockdown | वनइंडिया हिंदी
Coronavirus: महाराष्‍ट्र के एक और जिले में Lockdown, इन चीजों पर है प्रतिबंध

महाराष्‍ट्र के बुलढाना जिले के डीएम एस राममूर्ति ने कहा कि सुबह 8 बजे से 3 बजे के बीच आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी। कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं है। रामामूर्ति ने कहा कि ने कहा कि बुलढाणा जिले के 5 इलाकों ( बुलढाणा शहर, चिखली, खामगांव, देउलगांव राजा और मल्कापुर बुलढाना) में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले दर्ज किए गए हैं। हमने पूरे इलाके में लॉकडाउन लगा दिया है। लोगों को ज़रूरी चीज़ें खरीदने के लिए ही बाजारों में जाने की इजाजत है। कोई भी समारोह अब प्रशासन के इजाजत के बगैर नहीं होगा।

मुंबई में फेस मास्‍क न लागने पर 200 रुपए का जुर्माना

मुंबई में मास्क ना पहनने वालों पर 200 का जुर्माना लगेगा। स्थानीय प्रशासन ने मास्क ना पहनने वालों पर के ना पहनने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। मुंबई के कई इलाकों में शादी समारोह में पर बीएमसी के अधिकारियों ने जाकर रेड की है और जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना था या फिर तय सीमा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति थी। वहां जुर्माना भी लगाया गया है। यही नजारा महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी नजर आया है।

Schemes For Women in UP Budget 2021: बजट में योगी सरकार की नई योजनाएं, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए खोला खजानाSchemes For Women in UP Budget 2021: बजट में योगी सरकार की नई योजनाएं, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए खोला खजाना

Comments
English summary
Maharashtra imposes further restrictions in Buldhana district as Coronavirus cases surge
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X