Coronavirus: महाराष्ट्र के एक और जिले में Lockdown, इन चीजों पर है प्रतिबंध
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में काफी तेजी आई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन की पाबंदियां फिर से लौट आई हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने भीड़भाड़ वाले सभी तरह के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा 8 दिन का अल्टिमेटम दिया और कहा कि लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। महाराष्ट्र के अमरावती मंडल के 5 जिलों में सोमवार शाम से 1 हफ्ते का लॉकडाउन रहेगा। पुणे और नासिक में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
Recommended Video
महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के डीएम एस राममूर्ति ने कहा कि सुबह 8 बजे से 3 बजे के बीच आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी। कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं है। रामामूर्ति ने कहा कि ने कहा कि बुलढाणा जिले के 5 इलाकों ( बुलढाणा शहर, चिखली, खामगांव, देउलगांव राजा और मल्कापुर बुलढाना) में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले दर्ज किए गए हैं। हमने पूरे इलाके में लॉकडाउन लगा दिया है। लोगों को ज़रूरी चीज़ें खरीदने के लिए ही बाजारों में जाने की इजाजत है। कोई भी समारोह अब प्रशासन के इजाजत के बगैर नहीं होगा।
मुंबई में फेस मास्क न लागने पर 200 रुपए का जुर्माना
मुंबई में मास्क ना पहनने वालों पर 200 का जुर्माना लगेगा। स्थानीय प्रशासन ने मास्क ना पहनने वालों पर के ना पहनने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। मुंबई के कई इलाकों में शादी समारोह में पर बीएमसी के अधिकारियों ने जाकर रेड की है और जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना था या फिर तय सीमा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति थी। वहां जुर्माना भी लगाया गया है। यही नजारा महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी नजर आया है।