क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Maharashtra & Haryana Election Results 2019 Live: कल सुबह सीएम पद की शपथ ले सकते हैं मनोहर लाल खट्टर

Google Oneindia News

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब हो गई है लेकिन हरियाणा में पेंच फंस गया है, यहां बीजेपी सत्ता से 6 कदम दूर रह गई है, भाजपा को यहां 90 सदस्यों वाले विधानसभा में मात्र 40 सीटें मिली है, उसे सरकार बनाने के लिए अब 6 और विधायकों का समर्थन चाहिए, इसी सिलसिले में कल देर रात अमित शाह के घर पर बीजेपी की बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी अनिल जैन और बीएल संतोष भी मौजूद रहे।

assembly elections 2019

पढ़िए लाइव अपडेट-

Newest First Oldest First
12:22 PM, 25 Oct

हरियाणा

हरियाणा की सिरसा सीट से विधायक गोपाल कांडा का बयान, सभी निर्दलीय विधायकों का समर्थन भाजपा के साथ
12:21 PM, 25 Oct

हरियाणा

पृथला विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया
12:20 PM, 25 Oct

हरियाणा

दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर
11:44 AM, 25 Oct

हरियाणा

हरियाणा में कल सुबह सीएम पद की शपथ ले सकते हैं मनोहर लाल खट्टर, सूत्रों के हवाले से खबर
11:43 AM, 25 Oct

हरियाणा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान, मैं आशावादी हूं और हम सरकार बनाने जा रहे हैं
11:42 AM, 25 Oct

हरियाणा

हरियाणा की रानिया सीट से निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह ने दिया भाजपा को समर्थन
10:54 AM, 25 Oct

हरियाणा और महाराष्ट्र

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खड़गे
10:23 AM, 25 Oct

हरियाणा

आज शाम 4 बजे हरियाणा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला
10:21 AM, 25 Oct

हरियाणा

हरियाणा के भाजपा प्रभारी अनिल जैन का बड़ा बयान, हर हरियाणा में सरकार बनाएंगे
10:21 AM, 25 Oct

हरियाणा

हरियाणा के लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ, हम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे- अनिल जैन
7:18 AM, 25 Oct

आज इस्तीफा देंगे खट्टर

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आज राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसके बाद वो दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
12:18 AM, 25 Oct

हरियाणा

भूपेंद्र हुड्डा ने सभी दलों और निर्दलीय विधायकों को बीजेपी के खिलाफ आने का किया आह्वान
12:17 AM, 25 Oct

हरियाणा

रानियां विधानसभा से जीते रणजीत सिंह बीजेपी को समर्थन देने का किया ऐलान
11:30 PM, 24 Oct

महाराष्ट्र

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद मुंबई में टिकट बंटवारे पर सवाल उठाए, पार्टी से जिम्मेदारी तय करे
11:21 PM, 24 Oct

महाराष्ट्र में वोटों की गिनती जारी, बीजेपी 101, शिवसेना 56, एनसीपी 51, कांग्रेस 40 सीटें जीतीं। AIMIM को 2, बहुजन विकास अघाड़ी 3, सीपीआई (एम) 1 और 13 निर्दलीय भी जीते। बीजेपी 4, एनसीपी 3 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जीतीं 10 सीटें
11:13 PM, 24 Oct

हरियाणा

हरियाणा में चुनाव की गिनती संपन्न, बीजेपी-40, कांग्रेस-31, जेजेपी-10, निर्दलीय-7, आईएनएलडी और हरियाणा लोकहित पार्टी ने 1-1 सीटें जीतीं
8:53 PM, 24 Oct

हरियाणा

गोपाल कांडा 6 विधायकों के साथ दिल्ली के लिए निकल चुके हैंः गोबिंदा कांडा (गोपाल कांडा के भाई)
8:22 PM, 24 Oct

बीजेपी की टीम, अमित भाई और नड्डाजी का चुनाव अभियान के लिए अभिनंदनः पीएम मोदी
8:22 PM, 24 Oct

महाराष्ट्र में 50 साल के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री को लगातार 5 साल तक सेवा करने का मौका मिलाः पीएम मोदी
8:22 PM, 24 Oct

हरियाणा में दोबारा मनोहर लाल खट्टर पर जनता का विश्वास जताना बड़ी बात हैः पीएम मोदी
8:22 PM, 24 Oct

मुझे विश्वास है कि देवेंद्र फडणवीस और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में महाराष्ट्र-हरियाणा अगले 5 साल में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगेः पीएम मोदी
7:13 PM, 24 Oct

मध्य प्रदेश के झाबुआ सीट पर उपचुनाव, कांग्रेस जीती
6:56 PM, 24 Oct

हरियाणा

हरियाणा में बीजेपी की जीत नहीं हार हुई है, मनोहर लाल खट्टर का सरकार बने रहने का कोई अधिकार नहींः आनंद शर्मा
6:54 PM, 24 Oct

पीएम मोदी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद किया ट्वीट, जनता और कार्यकर्ताओं को कहा धन्यवाद
6:22 PM, 24 Oct

हरियाणा

राज्यपाल सत्यदेव आर्य से मिलेंगे सीएम मनोहर लाल खट्टर, सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश
6:21 PM, 24 Oct

हरियाणा

अंबाला कैंट सीट से जीते हरियाणा के मंत्री अनिल विज
5:19 PM, 24 Oct

राजस्थान उप चुनाव

कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक-एक सीट जीती
5:18 PM, 24 Oct

मुझे बहुत खुशी है कि जनता ने मुझे इतने मार्जिन और इतने वोटों के साथ आशीर्वाद दिया है:आदित्य ठाकरे
5:17 PM, 24 Oct

महाराष्ट्र

वर्ली विधानसभा से जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर से प्रमाण पत्र लेने पहुंचे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे
5:17 PM, 24 Oct

नेताओं ने हमारा साथ देने का फैसला किया है, उसमें शिवसेना और बीजेपी से बगावत करने वाले लोग भी हैं: फडणवीस
READ MORE

Comments
English summary
Maharashtra & Haryana Assembly Election Result 2019 Live Updates in Hindi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X