क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Maharashtra & Haryana Election Exit Poll Results 2019: सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस की हालत खस्ता

Google Oneindia News

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में आज मतदान खत्म हो गया है। हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए हैं। दोनों राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल हरियाणा में भाजपा और महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार की वापसी दिखा रहे हैं। अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं, ये जानकारी हम आपको दे रहे हैं। जानिए अलग-अलग एजेंसियों का पोल और पोल ऑफ एग्जिट पोल्स क्या कह रहे हैं।

elelctions

Newest First Oldest First
8:00 PM, 21 Oct

एनडीटीवी के Poll of Exit Polls में हरियाणा में बीजेपी 90 में से 66 सीटें जीत सकती है। हरियाणा में कांग्रेस को केवल 14 सीटें मिलने की बात एग्जिट पोल कह रहे हैं। अन्य को 10 सीटें मिल सकती हैं।
8:00 PM, 21 Oct

एनडीटीवी के Poll of Exit Polls में महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को राज्य की 288 में से 211 सीटों के साथ बहुमत मिल सकता है। कांग्रेस- एनसीपी गठबंधन को 64 सीटें मिल रही है।
7:43 PM, 21 Oct

महाराष्ट्र- इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल

इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 188 से 200, कांग्रेस-एनसीपी 74से 89 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती है।
7:42 PM, 21 Oct

इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल

इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल
इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 75, कांग्रेस को 09 और अन्य को पांच सीटें मिल सकती है।
7:36 PM, 21 Oct

सीएनएक्स एग्जिट पोल

सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी को 130-140, शिवसेना को 83-93, कांग्रेस को 17-23 जबकि एनसीपी को 22-30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में 16-20 सीटें आ सकती हैं।
7:29 PM, 21 Oct

टीवी-9 और सिसरो एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना को 197, कांग्रेस-एनसीपी को ​75 जबकि अन्य के खाते में 16 सीटें जा सकती हैं।
7:17 PM, 21 Oct

टीवी 9 सिसरो एग्जिट पोल

टीवी 9 सिसरो एग्जिट पोल
टीवी-9 और सिसरो एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को 69, कांग्रेस को ​11 जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें जा सकती हैं।
7:14 PM, 21 Oct

इंडिया टीवी एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल

इंडिया टीवी एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल
इंडिया टीवी एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा को 109-124, शिवसेना को 57-70, एनसीपी को 40-50, कांग्रेस को 32-40 सीटें मिल रही हैं।
7:11 PM, 21 Oct

न्यूज एक्स एग्जिट पोल

न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 77, कांग्रेस को 11 और अन्य को 2 सीटें मिल रही हैं।
7:11 PM, 21 Oct

रिपब्लिक जन की बात के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 58, कांग्रेस को 17 और अन्य को 15 सीटें मिल रही हैं।
7:07 PM, 21 Oct

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 72, कांग्रेस को 8 और अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं।
7:03 PM, 21 Oct

टीवी 9 मराठी एग्जिट पोल

टीवी 9 मराठी के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना को 197, कांग्रेस एनसीपी को 75 और अन्य को 16 सीटें मिल रही हैं।
7:03 PM, 21 Oct

जन की बात एग्जिट पोल

जन की बात के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना को 223, कांग्रेस एनसीपी को 54 और अन्य को 11 सीटें मिल रही हैं।
7:00 PM, 21 Oct

न्यूज 18 और IPSOS के एग्जिट पोल

न्यूज 18 और IPSOS के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 75, कांग्रेस को 10 सीटें मिल रही हैं।
6:56 PM, 21 Oct

हरियाणा: टाइम्स नाऊ का एग्जिट पोल

टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 71 कांग्रेस को 11 सीटें मिल रही है।
6:54 PM, 21 Oct

रिपब्लिक टीवी जन की बात एग्जिट पोल

रिपब्लिक टीवी जन की बात एग्जिट पोल
रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 52-63, कांग्रेस को 15-19, जेजेपी को 5-9 सीटें मिल रही है।
6:54 PM, 21 Oct

रिपब्लिक टीवी जन की बात एग्जिट पोल

रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा 135-142, शिवेसना को 81-88, कांग्रेस को 20-24, एनसीपी को 30-35 सीटें मिल रही है।
6:52 PM, 21 Oct

न्यूज 18 और IPSOS के एग्जिट पोल में भाजपा को 141, शिवसेना को 102, कांग्रेस को 17, एनसीपी को 22 सीटें मिल रही हैं।
6:42 PM, 21 Oct

इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल

इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस एनसीपी को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं।
6:38 PM, 21 Oct

ABP-C वोटर एग्जिट पोल

ABP-C वोटर एग्जिट पोल
ABP-C वोटर के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की 288 सीटों में भाजपा शिवसेना को 204, कांग्रेस एनसीपी को 69 सीटें मिल रही हैं।
6:35 PM, 21 Oct

टाइम्स नाऊ का एग्जिट पोल

टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 230, कांग्रेस एनसीपी को 48, अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं।
1:26 PM, 21 Oct

मतदान खत्म होने के बाद आज शाम को एग्जिट पोल आएंगे। अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल क्या कहते हैं, ये हम आपको लाइव बताते रहेंगे।
1:26 PM, 21 Oct

हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

Comments
English summary
Haryana Election 2019 Exit Polls Live Updates in Hindi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X