सीबीआई से कराई जाएगी बाघ जय के गायब होने की जांच- महाराष्ट्र सरकार

मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित उमरेद करहांडला वन्यजीव अभ्यारण से गायब बाघ 'जय' को खोजने के लिए महा सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

Karandla Tiger Reserve jai missing tiger

बुधवार को राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए पत्र लिखेंगे।

इसी साल 18 अप्रैल से गायब इस बाघ को खोजने के लिए इससे पहले 150 लोगों की टीम लगाई गई है जो इसकी खोज 350 गांवों में कर रहे हैं।

पीएम को लिखूंगा पत्र

पत्रकारों से बात करते हुए सुधीर ने कहा कि 'मैं जल्द ही प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर बाघ को खोजने के लिए सीबीआई जांच की मांग करूंगा।'

वहीं भांदरा-गोडिंया से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नाना पटोले ने भी कहा है कि इस मामले में पीएम के हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

सांसद ने कहा- शिकार किए जाने की आशंका

पटोले ने इस बात की आशंका भी जाहिर की है कि जय का शिकार शिकारियों ने की हो क्योंकि बीते 4 महीने से उसका कोई निशान नहीं मिल रहा है। जय के साथ उसके दादा राष्ट्रपति, उसके पिता देंदू और उसका भाई वीरू भी गायब हैं।

पटोले ने यह भी कहा कि जय का गायब होना बहुत बड़ा मुद्दा है यहां तक की जुलाई में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने यह महसूस किया था कि जय अभी जिंदा है।

पटोले के अनुसार जय को की गरदन पर ट्रांसमीटर लगाया गया था लेकिन कुछ दिन बाद उसने भी काम करना बंद कर दिया जिसके कारण भय का माहौल है।

उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि जय का शिकार करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बड़े स्तर पर चल रहा है खोजी अभियान

हालांकि सूत्रों का कहना है कि वन विभाग ने जय की खोज के लिए बड़े स्तर पर खोजी अभियान चलाया है। जय को खोजने के लिए टीम वर्धा जिले के बोर, चंदरपुर जिले के ब्रम्हापुरी और नवेगांव टाइगर रिजर्व के बीच अपना अभियान चला रही है।

बता दें कि बाघ का नाम जय शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार को देखते हुे रखा गया था। जय को देखने के लिए अभ्यारण में दूर दूर से लोग आते थे।

सरकार की ओर से इस बात घोषणा की गई है कि जो भी जय की सूचना देगा उसे 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+