BJP-Shiv Sena power Tussle: संजय राउत का दावा-हमारे पास 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन

मुंबई। महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर लगातार भाजपा और शिवसेना में रस्साकशी जारी है, भाजपा पर लगातार शिवसेना की ओर से तीखे प्रहार भी हो रहे हैं, इस बीच रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उनके पास 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है और यह संख्या 175 तक भी पहुंच सकती है, उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा से केवल हम सीएम पोस्ट पर ही बात करेंगे, आपको बता दें कि अभी शिवसेना के 56 विधायक हैं, ऐसे में चर्चा गर्म है कि बीजेपी के ना मानने पर शिवसेना एनसीपी के साथ हाथ मिला सकती है।

Recommended Video

    Maharashtra : Shiv Sena ने किया Full Majority का दावा, कहा- अब होगा हमारा CM । वनइंडिया हिंदी

    हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन है- शिवसेना के संजय राउत

    चूंकि एनसीपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है, ऐसे में कहा जा रहा है कि शिवसेना को कांग्रेस के 44, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 54 और दर्जनभर निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल सकता है और ये आंकड़ा 170 के करीब पहुंचता है इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय राउत ने शायद 170 वाला बयान इसलिए ही मीडिया में दिया है।

    एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कही बड़ी बात

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एनसीपी के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने कहा है कि भाजपा-शिवसेना मिलकर सरकार बनाएं। अगर वह बहुमत साबित नहीं कर पाए तो एनसीपी सरकार बनाने की कोशिश करेगी।

    50-50.... पर अटका मामला

    50-50.... पर अटका मामला

    बताते चलें कि शिवसेना महाराष्ट्र में 50-50 सरकार पर अड़ी हुई है, जिसे भाजपा मानने को तैयार नहीं है। गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। जिसपर राउत ने कहा था कि वह शरद पवार को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए आए थे, इसका राजनीतिक घटनाक्रम से कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति पर भी चर्चा हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+