Maharashtra Election Results 2019: आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की मांग, वर्ली में लगे पोस्टर
Recommended Video
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भले ही भाजपा-शिवसेना की जोड़ी को बहुमत मिल गया है, लेकिन इससे उद्धव ठाकरे की पार्टी के तेवर बिल्कुल बदल गए हैं। इसकी वजह है बीजेपी की सीटें जो 122 से घटकर 105 पर आ गई हैं। यही वजह है कि शिवसेना अब खुलकर अपनी मांग रख रही है और सीएम पद को लेकर दावा ठोक रही है। चुनावों के नतीजे आने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हर बार बीजेपी का प्रस्ताव नहीं मानेंगे, ये जनादेश आंखे खोलने वाला है, मुख्यमंत्री किसका होगा यह अहम सवाल है। वहीं, वर्ली में भावी मुख्यमंत्री के रूप में आदित्य ठाकरे के पोस्टर भी सामने आए हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। ठाकरे परिवार के सदस्य आदित्य ने चुनाव मैदान में उतरकर नई परंपरा शुरू की है क्योंकि इसके पहले तक इस परिवार का सदस्य चुनाव नहीं लड़ता था। आदित्य के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही शिवसैनिक उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने लगे थे। वहीं, अब चुनाव नतीजे सामने आने के बाद शिवसेना सीएम पद को लेकर बीजेपी पर दबाव बना रही है।
विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद उद्धव ठाकरे ने साफ कहा था कि वे बीजेपी के साथ हैं लेकिन 50-50 के फॉर्मूले पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए 50-50 का फॉर्मूला तय है, जिसपर वो झुकने वाले नहीं है। उद्धव ठाकरे ने कहा जो लोग चुनकर आए हैं उन्हें अच्छा काम करना होगा। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना के बीच जो तय हुआ है हम उसी के हिसाब से आगे बढ़ेंगे।
चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, '15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क किया और वे हमारे साथ आना चाहते हैं। अन्य भी आ सकते हैं लेकिन ये 15 हमारे साथ आएंगे। इनमें से ज्यादातर बीजेपी या शिवसेना के बागी हैं।' महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, 'दो नतीजों ने तो हमें हैरान कर दिया, सतारा लोकसभा सीट पर हुआ उपचुनाव और परली विधानसभा सीट, हमारे 6 मंत्री चुनाव हार गए। हम शुक्रवार को इस पर मंथन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications