महाराष्ट्र में VVPAT, EVM में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष के दावे पर चुनाव आयोग का बयान, जानिए क्या- क्या कहा?

महाराष्ट्र में ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं के बीच महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। आयोग ने एक बयान में कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वीवीपैट (VVPAT) की पर्चियों औरर मतों के डेटा में किसी भी प्रकार की कोई विसंगति नहीं पाई गई है। आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र के सभी 36 जिला निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में दर्ज वोटों की उम्मीदवार-वार संख्या वीवीपैट पर्चियों से पूरी तरह मेल खाती है।

भारतीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि ईवीएम और वीवीपैट के सत्यापन प्रक्रिया सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों पूरी की गई थी। अपने बयान चुनाव आयोग ने आगे कहा, "हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में VVPAT (Voter Verifiable Paper Audit Trail) पर्चियों की अनिवार्य गिनती के दौरान कोई विसंगतियां नहीं पाई गईं।"

Maharashtra EVM VVPAT update

चुनाव आयोग ने विपक्ष के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव ईवीएम का सत्यापन कराया गया था। चुनाव में लड़ने वाले उम्मीदवारों के प्रतिनिधि वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। महाराष्ट्र के सभी 36 जिला निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज वोटों की उम्मीदवार-वार संख्या वीवीपैट पर्चियों से पूरी तरह मेल खाती है।

चुनाव आयोग ने कहा, " महाराष्ट्र में कुल 1,440 वीवीपैट पर्चियों की गिनती 23 नवंबर, 2024 को पूरी हुई। मतदान केंद्र संख्या का चयन ईसीआई पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया, जिन्होंने प्रक्रिया की सटीकता की पुष्टि करने वाले दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+