भारत अब दुनिया से घुटनों पर झुककर नहीं पैरों पर खड़ा होकर बात कर रहा: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत अब कमजोर देश नहीं है। महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को सिंह ने कहा, दुनिया इस बात को दुनिया भी मान रही है कि भारत एक ऐसा देश नहीं है जो अपने घुटनों पर झुककर किसी से भी बात करेगा, भले ही वो कितना भी ताकतवर मुल्क हो। आज भारत आज अपने पैरों पर खड़े होकर किसी से भी पूरी ताकत से बात करने की स्थिति में है।
ठाणे के मीरा-भायंदर में राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस के यूके के प्रतिनिधियों ने ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन के साथ बैठक की। कांग्रेस ने इसकी आलोचना तक नहीं की। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कश्मीर कश्मीर के मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करना चाहती है। सिंह ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति भारत आए और पीएम मोदी के साथ अनौपचारिक बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने उनके साथ कश्मीर पर चर्चा नहीं की। वहीं कांग्रेस के नेता कश्मीर के हमारे आंतरिक मामले का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने का साहस करते हुए इंग्लैंड जा रहे हैं।
Defence Minister, in Thane: World believes that India is no more a weak country. India isn't a country which will talk to anyone by standing on their knees, however powerful might the force be. India is today in the position to talk by standing on its feet & with all its might. pic.twitter.com/W1rGbpG5cm
— ANI (@ANI) October 14, 2019
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। भाजपा के नेता चुनाव में लगातार कश्मीर, पाकिस्तान और एनआरसी जैसे मुद्दों पर बात कर रहे हैं। राजनाथ सिंह भी लगातार भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को हरियाणा में राजनाथ सिंह ने एक चुनावी सभा में कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर को भूल जाए और आतंकवाद के खिलाफ ईमानदारी से लड़ाई लड़े। करनाल में सिंह ने कहा कि उन्होंने राफेल जहाज की शस्त्र पूजा की तो कांग्रेस ने सवाल उठाए। आखिर कांग्रेस को विमान पर 'ॐ' लिखने पर क्या ऐतराज है।
मंत्री इमरती देवी बोलीं- महिला सही हो तो कोई पुरुष उससे गलत नहीं कर सकता