क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पुणे: मशहूर सर्जन चेतन खुरजेकर की सड़क हादसे में मौत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मशहूर सर्जन चेतन खुरजेकर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुणे के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर डॉक्टर और उनके कैब ड्राइवर को ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। दो और डॉक्टर भी इस हादसे में घायल हैं। रविवार देर रात ये हादसा हुआ। रविवार को ही उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन मनाया था।

maharashtra doctor chetan khurjekar died in road accident pune

तलेगांव दाभाड़े पुलिस थाने के निरीक्षक किशोर म्हासावड़े ने बताया कि घटना रविवार रात साढ़े दस से 11 बजे के बीच सोमाताने गांव के पास हुई। रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर चेतन खुरजेकर अपने दो साथी डॉक्टरों के सा एक कैब से मुंबई से पुणे के रास्ते में थे। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर कैब का टायर पंचर हो गया तो ड्राइवर उसे बदलने लगा। ड्राइवर को अकेला देख चेतन उनकी मदद करने लगे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनको कुचल दिया। खुरजेकर और कैब चालक दयानेश्वर भोंसले (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में दो अन्य चिकित्सकों को चोटें लगी हैं। उन्हें उपचार के लिये संचेती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोल्ड मेडलिस्ट खुरजेकर संचेती अस्पताल में रीढ़ की हड्डी के चिकित्सा विभाग के प्रमुख थे। वह 3,500 से ज्यादा पेचीदा सर्जरी कर चुके थे और उनका पूरे राज्य में नाम था।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत बोले- जीडीपी में गिरावट चौंकाने वालीआरबीआई गवर्नर शक्तिकांत बोले- जीडीपी में गिरावट चौंकाने वाली

Comments
English summary
maharashtra doctor chetan khurjekar died in road accident pune
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X